टॉप न्यूज़

कांग्रेस-विधायक के बेटे पर बस ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट का आरोप:कांकेर में ओवरटेक को लेकर हुआ विवाद, पुलिस बोली- दोनों पक्षों ने शिकायत नहीं की




कांकेर में शनिवार देर रात सड़क पर उस समय हंगामा हो गया, जब जिला युवा कांग्रेस के प्रत्याशी और कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के बेटे अमन मंडावी पर महिंद्रा बस को ओवरटेक करने के दौरान विवाद और मारपीट करने के आरोप लगे। आरोप है कि अमन मंडावी शराब के नशे में कार ड्राइव कर रहे थे। इसी दौरान बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बस ड्राइवर एक युवक की ओर इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है। वह दावा कर रहा है कि शराब के नशे में वाहन चलाते हुए उसके साथ पहले मारपीट की गई। वीडियो में सड़क पर विवाद की स्थिति भी दिखाई दे रही है। वीडियो में पुलिस दोनों पक्षों को थाने आकर शिकायत करने की बात कह रही है। अमन मंडावी कांकेर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के प्रत्याशी हैं। पुलिस अमन को थाने ले गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अमन मंडावी को थाने लेकर गई। इसके बाद सुबह उन्हें छोड़ दिया गया। इस मामले में बस ड्राइवर नीलम सिन्हा बताया कि शनिवार की देर रात बस लेकर मस्जिद चौक से गुजर रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक को लेकर में कार सवार युवकों ने बस को रोका। इसके बाद मारपीट की गई। कांकेर कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया, लेकिन किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button