टॉप न्यूज़

Raigarh Hotel White Rose Operator Arrested Amidst Probe



व्हाइट रोज होटल के संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में होटलों की जांच के दौरान पुलिस टीम से अभद्रता करना होटल संचालक को महंगा पड़ गया। शहर के व्हाइट रोज होटल में औचक निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामियां मिलने पर पुलिस ने संचालक को सुधार के निर्देश दिए।

.

लेकिन उसने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिलेभर के होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों में सुरक्षा व्यवस्था और अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित व्हाइट रोज होटल में औचक जांच की।

जांच में मिलीं सुरक्षा संबंधी कमियां

निरीक्षण के दौरान होटल में सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। इस पर पुलिस ने होटल संचालक सूरज सिंह (28) निवासी फतेहामुड़ा जूटमिल थाना क्षेत्र को आवश्यक सुधार करने की समझाइश दी।

थाने में भी नहीं बदला रवैया

पुलिस का कहना है कि, समझाइश के दौरान संचालक ने टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसका आक्रामक रवैया लगातार बना रहा। स्थिति को देखते हुए उसे कोतवाली थाना लाया गया, लेकिन वहां भी उसका व्यवहार नहीं बदला।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, कोर्ट में किया पेश

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 एवं 135(3) के तहत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

होटल-लॉज की जांच जारी रहेगी

पुलिस ने बताया कि, जिले के होटल, लॉज और गेस्ट हाउसों की नियमित जांच जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, आगंतुकों का सत्यापन करना, अनैतिक और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button