टॉप न्यूज़

कलेक्टर से बदसलूकी पर AAP प्रवक्ता गिरफ्तार:बलरामपुर में सड़क सत्याग्रह के दौरान कलेक्टर से हुई बहस, पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई




बलरामपुर में सोमवार को करीब 40 से 50 ग्रामीण सड़क की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण ‘सड़क सत्याग्रह आम नागरिकों का मंच’ के बैनर तले पहुंचे थे। उन्होंने खराब सड़कों, बन रही सड़कों की गुणवत्ता और सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिवारों को मुआवजा देने समेत कई मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बन रही डबल रोड की गुणवत्ता की जांच कराने और बेहतर तरीके से सड़क निर्माण कराने की मांग की। इसके अलावा सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग भी की गई। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल के करीब 10 लोगों को कलेक्टर से मिलने की अनुमति दी गई। कलेक्टर उनकी मांगें सुन रही थीं। इस प्रतिनिधिमंडल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लव दुबे भी शामिल थे। आरोप है कि कलेक्टर से बातचीत के दौरान लव दुबे ने अभद्र व्यवहार किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लव दुबे को हिरासत में लिया और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि कलेक्टर से मिलने के लिए 10 लोगों को अनुमति दी गई थी। इसी दौरान लव दुबे कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने लगे। पुलिस के मुताबिक, उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने। उन्हें बाहर ले जाने के बाद भी उनका व्यवहार जारी रहा, जिसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। ग्रामीण ‘सड़क सत्याग्रह आम नागरिकों का मंच’ के लेटर पैड पर तैयार ज्ञापन लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। घटना के दौरान कुछ देर के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में तनाव का माहौल रहा।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button