टॉप न्यूज़

आगजनी कांड…पुलिस ने दर्ज किया गैर-इरादतन हत्या का केस:गाड़ी को आग लगने से बचाने के दौरान झुलसा था शाकिब, आरोपी मुकेश निषाद गिरफ्तार




राजधानी के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित कोटा में सुयश अस्पताल के पीछे हुई आगजनी की घटना में झुलसे 18 वर्षीय शाकिब रजा की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का हत्या का इरादा नहीं था, लेकिन उसे यह पता था कि पेट्रोल डालकर वाहन में आग लगाने से किसी की जान जा सकती है। 12 जुलाई की रात हुई थी घटना पुलिस के अनुसार मोमिनपारा ललिता चौक निवासी शाकिब रजा, मुकेश निषाद और उनके अन्य साथी 12 जुलाई की रात अलग-अलग वाहनों से कोटा स्थित घटनास्थल पहुंचे थे। कुछ दिन पहले मुकेश ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी शाकिब को चलाने दी थी, जिस पर घर में उसे डांट पड़ी थी। इसी बात से नाराज मुकेश ने स्कूटी जलाने का फैसला किया और पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर मौजूद दोस्तों सोनू भेलावे, गिरजेश कुमार धवई और प्रिंस जगत के अनुसार शाकिब लगातार मुकेश को स्कूटी में आग लगाने से रोक रहा था। जब मुकेश ने पेट्रोल छिड़कना शुरू किया तो शाकिब स्कूटी के ऊपर लेट गया, ताकि वह उसे जला न सके। इसी दौरान मुकेश ने आग लगा दी और पेट्रोल की लपटें तेजी से फैल गईं। शाकिब गंभीर रूप से झुलस गया। आगजनी के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे घटना के बाद उसके दोस्त ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे और वहीं से परिजनों को सूचना दी। उपचार के दौरान शाकिब की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा एडिशनल डीसीपी वेस्ट राहुलदेव शर्मा ने बताया कि जांच, प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान के आधार पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी मुकेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button