टॉप न्यूज़

आदिवासी समाज की रैली पर कांग्रेसियों ने बरसाए फूल:वर्ल्ड ट्राइबल डे के दिन जगदलपुर में समाज ने निकाली भव्य रैली




विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आदिवासी समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन के सामने रैली का भव्य स्वागत किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली में शामिल लोगों पर फूल बरसाए। साथ ही पुष्पमाला पहनाकर विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव भवन के सामने रैली के स्वागत के लिए मौजूद रहे। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों का स्वागत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली छत्तीसगढ़ की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आदिवासी समाज की भूमिका महत्वपूर्ण- सुशील मौर्य सुशील मौर्य ने कहा कि आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और गौरव का अभिन्न हिस्सा है। समाज ने सदियों से अपनी समृद्ध परंपराओं, लोक संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजकर रखा है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में आदिवासी समाज की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संकल्प का दिन भी है। आदिवासी समाज की आवाज को मजबूती देना और उनके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है। आदिवासी संस्कृति हमारी सामूहिक विरासत- रेखचंद जैन पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित विशाल रैली का स्वागत करते हुए उन्हें खुशी है। आदिवासी समाज केवल छत्तीसगढ़ की पहचान ही नहीं, बल्कि समृद्ध संस्कृति, परंपरा, प्रकृति और सामाजिक मूल्यों का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करते हुए प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीने की मिसाल पेश की है। उनकी संस्कृति और परंपराएं हमारी सामूहिक विरासत हैं, जिन्हें संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button