![]()
.
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम सुरडोंगर में शुक्रवार शाम को युवा सेवा समिति सुरडोंगर के तत्वाधान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव के ग्रामीणजन, माताएं, बच्चे एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। फसल धान से छत्तीसगढ़ का प्रतीकात्मक रूप बनाकर दीप प्रज्वलन किया गया।
राजकीय गीत अरपा पैरी के धार… गाया। युवा सेवा समिति के अध्यक्ष सवेश मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान हमारी मिट्टी, हमारी संस्कृति और हमारी मेहनतकश जनता से है। उपाध्यक्ष डोमेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष शिवदयाल सार्वा, सह सचिव ताम्रध्वज साहू, सदस्य किशोर नागवंशी, अमर कोर्राम, नितिन साहू, हर्ष सलामे, डोमन पटेल, पारसमणि यादव, डीगेश भूआर्य एवं वरिष्ठ ग्रामीण थानू राम निषाद आदि मौजूद थे।
<
