Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
Breaking News

बिलासपुर में पथरी के ऑपरेशन के बाद पुलिस कांस्टेबल की मौत पर बवाल, चार घंटे नहीं पहुंचे डॉक्टर; मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

By adminMay 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
03 05 2026 cg bilaspur police constable dies
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सरकंडा थाने में तैनात पुलिस कर्मी सत्य कुमार पाटले की उपचार के दौरान श्रीराम केयर हॉस्पिटल में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही और समय पर डॉक्टर उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

इलाज में लापरवाही का आरोप

पुलिस के अनुसार, आरक्षक सत्य कुमार पाटले को पथरी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई, लेकिन करीब चार घंटे तक कोई विशेषज्ञ डॉक्टर उन्हें देखने नहीं आया। उनका कहना है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए। जांच की जिम्मेदारी नायाब तहसीलदार आकाश गुप्ता को सौंपी गई है, जिन्होंने अस्पताल पहुंचकर स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रशासन का उद्देश्य है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष रहे और किसी भी प्रकार का दबाव या प्रभाव न पड़े। जांच टीम यह भी देख रही है कि उस समय ड्यूटी पर कौन डॉक्टर मौजूद थे और क्या उपचार दिया गया।

पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया में देरी, फिर टीम गठित

दिनभर की कशमकश के बाद शाम को पोस्टमॉर्टम शुरू हो सका। पहले यह प्रक्रिया जिला अस्पताल में होनी थी, लेकिन चार डॉक्टरों की टीम न बन पाने के कारण प्रक्रिया अटक गई। बाद में सिम्स में अधीक्षक लखन सिंह ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ टीम गठित की। इसमें फॉरेंसिक विशेषज्ञ डा. राहुल अग्रवाल सहित सर्जरी, पैथोलॉजी और अन्य विभागों के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं। यह टीम विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करेगी।

हार्ट अटैक या लापरवाही- जांच में उलझा मामला

अस्पताल के संचालक डॉ. अमित सोनी का कहना है कि सिपाही की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वहीं, परिजनों का कहना है कि एक स्वस्थ जवान, जिसे केवल पथरी का ऑपरेशन हुआ था, उसे अचानक हार्ट अटैक कैसे आ सकता है। यह विरोधाभास अब जांच का मुख्य बिंदु बन गया है।

न्याय की मांग पर अड़े परिजन

मृतक सिपाही के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर विश्वास खो दिया है और न्यायिक जांच की मांग की थी। हालांकि परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने मजिस्ट्रीयल जांच का आश्वासन दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए तैयार हुए। अब जांच रिपोर्ट से ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

आरक्षक की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम के लिए सिम्स के चार वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

डॉ. लखन सिंह, एमएस, सिम्स बिलासपुर

परिजनों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है, पोस्टमॉर्टम और मजिस्ट्रीयल जांच की रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पंकज कुमार पटेल, एएसपी शहर बिलासपुर

परिजनों की मांग पर मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए गए हैं। नायाब तहसीलदार आकाश अग्रवाल को मौके पर भेजकर प्रारंभिक बयान और दस्तावेज जुटाए गए हैं। जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

मनीष साहू, एसडीएम बिलासपुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए शाम की फ्लाइट शुरू, पहले ही दिन 80% बुकिंग पूरी; किराया आसमान पर

May 4, 2026

‘मौसेरी बहन से शादी हिंदू मैरिज एक्ट में अवैध…’, CG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- कोई भी प्रथा कानून से ऊपर नहीं

May 4, 2026

‘बेंच हंटिंग’ रोकने वाला सर्कुलर अदालती कामकाज में दखल नहीं

May 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069609
Views Today : 2
Views Last 7 days : 822
Views Last 30 days : 4028
Total views : 90653
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.