![]()
.
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एमएलए एजुकेशन सेंटर प्रांगण में विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत के उपलक्ष्य में एक दिवसीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में सीतापुर, बतौली, नावानगर और मैनपाट क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो ने युवाओं को संबोधित कर कहा कि किसी भी आयोजन की सफलता युवाओं की भागीदारी से ही तय होती है। उन्होंने कहा कि आज का युवा वर्ग शिक्षा, खेल, संस्कृति और तकनीक के क्षेत्र में नई दिशा दे रहा है और देश-विदेश में भारत का मान बढ़ा रहा है।
उन्होंने युवाओं से देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने, नवाचार को अपनाने और समाज के विकास के लिए योगदान देने का आह्वान किया। भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, निश्चल प्रताप सिंह और युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका मजबूत करने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि युवा शक्ति ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और सही दिशा में मिलकर किए गए प्रयास देश को आगे बढ़ाते हैं। युवा सम्मेलन को सफल बनाने में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोशलेन्द्र गुप्ता, चंद प्रकाश चक्रधारी, नरेंद्र पैकरा और पंचानन प्रधान का विशेष योगदान रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्साहजनक माहौल रहा और बड़ी संख्या में भाजपा तथा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को सफल और प्रभावी बनाया।
<
