Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा
Breaking News

करंट की चपेट में आने से दंपती की मौत:कपड़े सुखाने के तार में करंट, पहले पत्नी चपेट में आई, बचाने पहुंचा पति भी झुलसा

By adminJune 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1782032458
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 1782032458
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में करंट की चपेट में आने से पति–पत्नी की मौत हो गई। कपड़े सुखाने के लिए लगाए गए लोहे के जीआई तार में प्रवाहित करंट की चपेट में पहले पत्नी आ गई और वह तड़पने लगी। पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी करंट की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा की है। जानकारी के मुताबिक सचिन चन्द्राकर (45) अपनी पत्नी रजनी चन्द्राकर (32) के साथ घर पर थे। सुबह रजनी रोजमर्रा के काम निपटाकर आंगन में कपड़े सुखाने गई थी। आंगन में लोहे का जीआई तार लगा हुआ था। जैसे ही उन्होंने गीले कपड़े उस तार पर डाले, वह अचानक करंट की चपेट में आ गई और जोर-जोर से छटपटाने लगी। बचाने के चक्कर में पति की गई जान पत्नी की चीख सुनकर सचिन तुरंत बाहर पहुंचे। उन्होंने बिना कुछ सोचे पत्नी को बचाने की कोशिश की। जैसे ही उन्होंने रजनी को पकड़ा, वे भी तेज करंट की चपेट में आ गए। पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े। रिश्तेदार और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। आंधी-तूफान से टूटा तार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शुरुआती जांच में सामने आया कि पिछले दिन आए तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली का सर्विस वायर टूटकर नीचे गिर गया था। यह तार अनजाने में कपड़े सुखाने वाले जीआई तार के संपर्क में आ गया। मामले की जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में 19 साल के छात्र ने लगाई फांसी:छात्रावास के दोस्तों से कहा मैं अकेला रहना चाहता हूं, सुबह फंदे पर लटकी मिली लाश, पंडरिया से पढ़ाई करने आया था भिलाई

June 21, 2026

कोरबा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग:मंत्री खुशवंत साहेब बोले- स्वस्थ-सशक्त समाज बनेगा, भाजपा ने भी किया आयोजन

June 21, 2026

जामड़ीपाठ देव जात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:15 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, 18 गांव के देवी-देवताओं को किया आमंत्रित

June 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074893
Views Today : 84
Views Last 7 days : 4940
Views Last 30 days : 9391
Total views : 102977
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.