Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth dialogue program in Raipur…RSS chief will participate | रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम…RSS प्रमुख होंगे शामिल: 2 हजार युवाओं से करेंगे चर्चा, अभनपुर में हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे – Chhattisgarh News
Breaking News

Youth dialogue program in Raipur…RSS chief will participate | रायपुर में युवा संवाद कार्यक्रम…RSS प्रमुख होंगे शामिल: 2 हजार युवाओं से करेंगे चर्चा, अभनपुर में हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे – Chhattisgarh News

By adminDecember 31, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
download 1 1767156857
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



download 1 1767156857

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान वे हिंदू सम्मेलन, युवा संवाद और सामाजिक सद्भावना बैठक सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आज मोहन भागवत रायपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्र

.

इस कार्यक्रम में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, स्टार्टअप और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े युवा सहित करीब 2 हजार युवाओं के शामिल होने की संभावना है। संघ का मानना है कि समाज की दिशा तय करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होती है।

इस संवाद में डॉ. भागवत युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारी, करियर के साथ सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतनाजैसे विषयों पर संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में प्रस्तावित युवा सम्मेलनों की श्रृंखला की शुरुआत भी माना जा रहा है।

अभनपुर के सोनपैरी गांव में विशाल हिंदू सम्मेलन

युवा संवाद के बाद डॉ. भागवत अभनपुर के सोनपैरी गांव पहुंचेंगे। जहां करीब 10 एकड़ क्षेत्र में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन की प्रमुख बातें

  • 30 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता का दावा
  • प्रदेशभर से संत, समाज प्रमुख और कार्यकर्ता शामिल

विषय

  • सनातन संस्कृति
  • सामाजिक समरसता
  • राष्ट्र चेतना

डॉ. मोहन भागवत इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता होंगे, जबकि राष्ट्रीय संत गुरुदेव असंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। संघ के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को मजबूत करना ह

1 जनवरी को सामाजिक सद्भावना बैठक

नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को राम मंदिर परिसर में सामाजिक सद्भावना बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह 9 से 12 बजे तक चलने वाली इस बैठक में समाज के अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में सामाजिक समरसता और समकालीन विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में सभी समाज और समुदायों के प्रमुख, सामाजिक संगठन, बुद्धिजीवी वर्ग, को आमंत्रित किया गया है। बैठक में सामाजिक सौहार्द, आपसी सहयोग और समरसता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। संघ इसे समाज में बढ़ते वैचारिक विभाजन के बीच संवाद और संतुलन की पहल के रूप में देख रहा है।

क्यों अहम है यह दौरा ? यह दौरा RSS के शताब्दी वर्ष के दौरान हो रहा है, जिसमें संघ देशभर में बड़े सामाजिक आयोजनों पर जोर दे रहा है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी और युवा आबादी बड़ी है, ऐसे में संघ का युवाओं से सीधा संवाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिंदू सम्मेलन के जरिए संघ सामाजिक एकजुटता के साथ अपनी वैचारिक पहुंच को मजबूत करना चाहता है। राजनीतिक रूप से भी राज्य में बदलते सामाजिक समीकरणों के बीच संघ की सक्रियता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

मोहन भागवत का यह तीन दिवसीय दौरा केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा, समाज और संस्कृति को केंद्र में रखकर संघ की दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाता है। आने वाले महीनों में इसका असर सामाजिक और राजनीतिक विमर्श में भी दिख सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Bhilai Building Accident | Workers Injured High Tension Line Shock

June 27, 2026

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076617
Views Today : 543
Views Last 7 days : 3953
Views Last 30 days : 11758
Total views : 106758
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.