![]()
कवर्धा जिले के भोरमदेव क्षेत्र स्थित सरोधा बांध में एक युवक के डूबने की सूचना मिली है। युवक की पहचान निषाद पारा कवर्धा निवासी 22 वर्षीय शुभम मल्लाह के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसकी तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। युवक को ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। समाचार लिखे जाने तक शुभम मल्लाह का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस इस मामले में युवक के डूबने के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से जलाशयों और बांध क्षेत्रों में सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
<
