Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

कोरबा में दिव्यांग बेटे ने कर दी मां की हत्या:जमीन बंटवारे से इनकार पर लाठी से हमला, पिता का पैर तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

By adminJune 27, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
f92b27e9 4f36 4ea9 b075 f84ec4b78a51 1782539233007
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



f92b27e9 4f36 4ea9 b075 f84ec4b78a51 1782539233007
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के चीतापाली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार देर रात एक दिव्यांग बेटे ने अपनी मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि पिता पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल के अनुसार, चीतापाली निवासी श्याम लाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा कोरबा शहर में रहता है, जबकि श्याम लाल, उनकी पत्नी जानकुंवर और छोटा बेटा रामकुमार यादव गांव में साथ रहते थे। लाठी के सहारे चलता है आरोपी रामकुमार दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। वह लंबे समय से जमीन का बंटवारा चाहता था, लेकिन उसके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। मां की मौके पर मौत, पिता गंभीर घायल शुक्रवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच रामकुमार ने एक बार फिर जमीन के बंटवारे की बात उठाई। माता-पिता के इंकार करने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने अपनी लाठी से मां जानकुंवर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने पिता श्याम लाल पर भी हमला कर दिया। हमले में उनका एक पैर टूट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। रातभर घर में पड़ा रहा शव घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रातभर महिला का शव घर में ही पड़ा रहा। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल श्याम लाल को अस्पताल में भर्ती कराया। अंजोरीपाली से आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर उसे ग्राम अंजोरीपाली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रामकुमार ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कवर्धा के सरोधा बांध में युवक डूबा:नहाने के दौरान लापता, एसडीआरएफ और पुलिस ने शुरू की तलाश

June 27, 2026

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076602
Views Today : 516
Views Last 7 days : 3926
Views Last 30 days : 11731
Total views : 106731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.