Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth Congress protests against electricity bill hike | बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: बालोद में नुक्कड़ सभा और हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध; कहा- हर वर्ग परेशान – Balod News
Breaking News

Youth Congress protests against electricity bill hike | बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: बालोद में नुक्कड़ सभा और हस्ताक्षर अभियान चलाकर जताया विरोध; कहा- हर वर्ग परेशान – Balod News

By adminOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 05 at 90825 pm 1759738358
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में बिजली के बढ़े दामों और बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बालोद में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बुधवारी बाजार और नयापारा में सैकड़ों युवाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार के इस क

.

चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित की। जिसमें बिजली दरों में वृद्धि और योजना बंद होने से जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की गई।

whatsapp image 2025 10 05 at 90824 pm 1759738384

प्रदेशस्तरीय विरोध प्रदर्शन जारी है- सुमित शर्मा

नगर पालिका बालोद के पार्षद सुमित शर्मा ने बताया छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा बढ़े हुए बिजली दरों के विरोध में प्रदेशस्तरीय चरणबद्ध कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में बालोद में यह प्रदर्शन किया गया।

सुमित ने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी आवश्यकता पर जनता को राहत मिलनी चाहिए, न कि बोझ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार परेशान हैं।

जनता के ऊपर बढ़ रहा आर्थिक बोझ- साजन पटेल

शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि बिजली बिल बढ़ने और योजना बंद होने से किसानों, मजदूरों, मध्यमवर्गीय परिवारों और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के आने के बाद बिजली बिल की दरों में चार से दस गुना बढ़ोतरी हुई है, जबकि इससे पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली बिल हाफ था।

whatsapp image 2025 10 05 at 90815 pm 1759738393

जल्द होगा उग्र आंदोलन- सतीश यादव

बालोद के पार्षद सतीश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि साय सरकार का जनता से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए जनता को परेशान किया जा रहा है। मनमानी कर बढ़ाए गए बिजली रेट कम नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान कार्यक्रम में विधानसभा के अध्यक्ष संदीप साहू, जिला प्रशासनिक महामंत्री आदित्य दुबे, उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, देवेंद्र साहू, दिनेश्वर साहू, शहर उपाध्यक्ष फैज अली, अजहर तिगाला, कान्हा, धीरज यादव, पार्षद चंद्रहास साहू उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068257
Views Today : 6
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4088
Total views : 89217
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.