Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका
Breaking News

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

By adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 04 2026 cg weather report
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक साथ कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनमें पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय परिसंचरण और द्रोणिकाएं शामिल हैं।

इनके प्रभाव से जहां एक ओर तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

लू चलने की चेतावनी जारी की गई

रायपुर में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मध्य छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक ग्रीष्म लहर यानी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

वहीं बस्तर और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। रायपुर में भी तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया है।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे रात में भी राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने नारायणपुर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और सूरजपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। लोगों को खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

लू और गर्म रातें बढ़ाएंगी परेशानी

मध्य छत्तीसगढ़ में अगले चार से पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही ‘उष्ण रात्रि’ की स्थिति भी बन सकती है, जिसमें रात का तापमान सामान्य से काफी अधिक रहता है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इस मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकान की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम परिवर्तन के पीछे कई सिस्टम सक्रिय

प्रदेश में मौसम परिवर्तन के पीछे कई सिस्टम सक्रिय हैं। जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान और असम के आसपास चक्रीय परिसंचरण और बिहार से मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणिका का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है।

इसके अलावा दक्षिण भारत तक फैली हवा की अनियमितता भी मौसम को प्रभावित कर रही है। इन सभी कारणों से प्रदेश में एक तरफ गर्मी बनी हुई है तो दूसरी ओर अचानक मौसम बदलने की स्थिति बन रही है।

यह भी पढ़ें- इस बार ज्यादा सताएगी गर्मी: दिल्ली, MP-CG में इस हफ्ते 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। इसके बाद एक-दो दिन तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी। आने वाले दिनों में मौसम का यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 351
Views Last 7 days : 3195
Views Last 30 days : 10023
Total views : 104252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.