Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल
Breaking News

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

By adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
21 04 2026 bilha balodabazar road 2026421 201750
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार मार्ग पर बिल्हा झाल के पास हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, वही वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रक का अगला हिस्सा और कांच पूरी तर …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 08:14:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 08:19:40 PM (IST)

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल
घर में जा घुसा ट्रक।

HighLights

  1. बिल्हा झाल के पास आधी रात हुई घटना, बिल्हा पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज किया केस।
  2. अज्ञात आरोपितों ने ट्रक, मेटाडोर और स्कार्पियो पर किया हमला, कई लोग घायल।
  3. ईंटें लगने से मेटाडोर और स्कार्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिल्हा के ग्राम झाल में बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर सोमवार रात वाहनों में आधी रात गुजर रही वाहनों में अचानक से ईंटों की बारिश होने लगी। वाहन चालक कुछ समझ पाते इससे पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती भाग निकले। पत्थरबाजी में ट्रक, मेटाडोर और स्कार्पियो के कांच टूट गए व वाहन अनियंत्रित हो गए। दुर्घटना में चालकों सहित वाहनों में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार बलौदाबाजार निवासी अनवर अली ने बताया कि अपने 14 चक्का ट्रक सीजी 07 सीबी 0655) सीमेंट लोड कर बिलासपुर आ रहे थे। सोमवार रात लगभग 12.30 बजे ग्राम झाल के पास कुछ शरारती तत्वों द्वारा अचानक से वाहन में पत्थर फेंके जाने लगे।

इससे चालक सोनू सरोज संतुलन खो बैठा और ट्रक रांग साइड जाकर एक निर्माणाधीन मकान से टकरा गया। हादसे में चालक के सीने में गंभीर अंदरूनी चोट आई है और वाहन का सामने का कांच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में पीछे आ रहे मेटाडोर और स्कार्पियो को भी निशाना बनाया गया।

ईंटें लगने से मेटाडोर और स्कार्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गए। वाहनों में सवार व्यक्तियों और चालकों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लूट की नीयत से वारदात

आधी रात को आसामाजिक तत्व अक्सर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पत्थरबाजी करते हैं। सुनसान रास्तों पर वाहन रोकने या पलटाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाए जाते हैं ताकि चालक और सवारियों के घायल होने पर लूटपाट की जा सके। पुलिस ने शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है, वही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना के विषय में पता लगा रही है।

वाहनों को भारी नुकसान, चालक अस्पताल में भर्ती

बलौदाबाजार मार्ग पर बिल्हा झाल के पास हुई इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, वही वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। ट्रक का अगला हिस्सा और कांच पूरी तरह टूट गया है, वहीं मकान से टकराने के कारण वाहन के साथ मकान का भी नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार घायल चालकों का उपचार चल रहा है, उनका बयान दर्जन करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी:कैश व जेवरात से भरे हैंडबैग को ले भागा चोर, यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही घटनाएं, FIR दर्ज

June 23, 2026

सरगुजा में रेत माफियाओं का आतंक, माइनिंग कांस्टेबल को पीटा:रेत से भरी टीपर लेकर भागे, पांच के खिलाफ FIR दर्ज, 3 टीपर जब्त

June 23, 2026

GPM में सांप के डसने से महिला की मौत:रिश्तेदार बोले- इलाज में लापरवाही हुई, प्रबंधन बोला- 20 वायल एंटी-स्नेक वेनम के इंजेक्शन लगाए थे

June 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075229
Views Today : 351
Views Last 7 days : 3195
Views Last 30 days : 10023
Total views : 104252
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.