Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Breaking News

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
a54c379c e1d9 4a9d 8bff 847e88b5ea9a 1776775833290
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



a54c379c e1d9 4a9d 8bff 847e88b5ea9a 1776775833290
राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव तहसील के तुमडीबोड गांव में सोमवार देर रात एक भीषण आग लग गई। यह आग जयंती पटेल (निवासी कोरबा) के स्वामित्व वाले ‘छत्तीसगढ़ फार्म’ के विशाल परिसर में अज्ञात कारणों से लगी, जिसने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फार्म लगभग 100 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें से करीब 20 एकड़ हिस्से में सूखी झाड़ियों और घास ने आग पकड़ ली। अंधेरे और तेज हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची 20 अप्रैल की रात आग लगने की सूचना मिलते ही नगर सेना (होम गार्ड) और अग्निशमन सेवा की टीम अशोक लेलैंड वॉटर टेंडर (वाहन क्रमांक CG 02 A 0229) के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए कुल तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियां बुलाई गईं। स्थानीय पंचायत के टैंकरों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया। घना इलाका और रात का अंधेरा होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उनकी मुस्तैदी और पाइपों के जरिए पानी की लगातार बौछार से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने गर्मी के मौसम और सूखी घास के कारण बढ़ती आग की घटनाओं को देखते हुए नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि खुले मैदानों या सड़क किनारे जलती हुई बीड़ी-सिगरेट या माचिस फेंकने से बचना चाहिए, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

Kesla Power Line Danger | Chhatona Land Grab Demand Action

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068253
Views Today : 2
Views Last 7 days : 1042
Views Last 30 days : 4084
Total views : 89213
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.