Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Youth Congress presented lamps in Bilaspur | बिलासपुर में युवक कांग्रेस ने भेंट किया लैम्प: स्मार्ट मीटर और मनमानी बिजली बिल के खिलाफ प्रदर्शन, बिजली चोर-गद्दी छोड़ के लगाए नारे – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Youth Congress presented lamps in Bilaspur | बिलासपुर में युवक कांग्रेस ने भेंट किया लैम्प: स्मार्ट मीटर और मनमानी बिजली बिल के खिलाफ प्रदर्शन, बिजली चोर-गद्दी छोड़ के लगाए नारे – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
img20250930132301 1759218999
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में युवक कांग्रेस के बैनर तले स्मार्ट मीटर के चलते मनमानी बिजली बिल और बिजली की कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने विरोध स्वरूप सरकार के नाम अधिकारियों को लैम्प भेंट किया। वहीं, बिजली चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए बढ़े

.

छत्तीसगढ़ में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर में आ रही मनमानी बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर लोगों में नाराज़गी भी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर, योजनाओं की बढ़ी और बिजली के दाम में बढ़ोतरी ने जनता को परेशान कर दिया है। इसके विरोध में युवक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

img20250930132229 1759218947

बिजली बिल के नाम जनता से लूट बर्दाश्त नहीं युवक कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर और महंगे बिल के नाम पर जनता से लूट की जा रही है। छत्तीसगढ़ में पर्याप्त बिजली उत्पादन होने के बावजूद जनता से महंगी बिल वसूली की वसूली की जा रही है। कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक की “हाफ बिजली बिल योजना” लागू की थी, लेकिन भाजपा की सरकार ने इसे बंद कर दिया। यही नहीं, प्रति यूनिट बिजली दर में भी 40 पैसे की बढ़ोतरी भी कर दी है, जिससे लोग परेशान हैं।

img20250930132352 1759218976

दूसरे राज्यों में बिजली बेचकर की जा रही कटौती प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरप्लस राज्य है। लेकिन, यहां की बिजली अन्य राज्यों में बेची जा रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार “सौर ऊर्जा” का प्रचार कर रही है। साथ ही यहां बिजली की कटौती की जा रही है। उनका कहना है कि जिस प्रदेश में खुद की बिजली जरूरत पूरी नहीं हो रही, वहां सौर ऊर्जा लगाने के बड़े-बड़े दावे कैसे किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है कि यह तो आंदोलन का सिर्फ पहला चरण है। अगर सरकार नहीं जागी तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन किए जाएंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Gandhi Arrested, RS 9.83 Cr Compensation; Money Laundering Allegations

June 4, 2026

मुंगेली में लाइफ लाइन हॉस्पिटल को सीएमएचओ ने थमाया नोटिस:आयुष्मान योजना के नियमों के पालन में कमी,मरीजों से फीडबैक लेकर दिए सुधार के निर्देश

June 4, 2026

मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद:धमतरी में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया शव

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072846
Views Today : 39
Views Last 7 days : 1373
Views Last 30 days : 5729
Total views : 96373
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.