Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Women get information on health and legal rights | महिलाओं को स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों की जानकारी मिली: ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत कार्यक्रम, कैंसर की रोकथाम के बारे में भी बताया गया – Kondagaon News
Breaking News

Women get information on health and legal rights | महिलाओं को स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों की जानकारी मिली: ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत कार्यक्रम, कैंसर की रोकथाम के बारे में भी बताया गया – Kondagaon News

By adminSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0b4916a3 3a63 4071 b128 5c00d3695f9b 1759227652772
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


प्रदेशव्यापी ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत कोंडागांव विकासखंड के संबलपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों

.

CMHO डॉ. आरके चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में महिलाओं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। संबलपुर केंद्र की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, स्थानीय पोषक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान और 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में हृदय रोग, शुगर, बीपी, टीबी जैसी बीमारियों की जांच के महत्व पर जानकारी दी।

इसके अलावा स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर की रोकथाम और जांच के बारे में भी बताया गया। 18 से 49 साल के दंपत्तियों को परिवार नियोजन के साधनों और बच्चों के बीच अंतर रखने के उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई।

309cef41 22ce 4345 a537 8f428dd7c760 1759227652775

कानूनी अधिकारों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर चर्चा रहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव की अधिकार मित्र करुणा ध्रुव और पूर्णिमा भंडारी ने बताया कि महिलाएं अक्सर जानकारी के अभाव, भय या सामाजिक बदनामी के डर से अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों को छुपा लेती हैं।

हेल्पलाइन नंबर के बारे बताया

उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त किया कि छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, बलात्कार, संपत्ति विवाद या मोबाइल से धमकी जैसी स्थितियों में वे हेल्पलाइन नंबर 1091 पर तुरंत शिकायत दर्ज करा सकती हैं। न्यायालय की ओर से पीड़ित महिलाओं के लिए निशुल्क वकील और अन्य सहयोग की व्यवस्था की गई है।

अधिकार मित्रों ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मरक्षा और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आग्रह किया, ताकि वे सशक्त बन सकें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डीडब्ल्यूपीएस का रिजल्ट शत-प्रतिशत

April 19, 2026

राजनांदगांव में 44 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में लू जैसे हालात; IMD का येलो अलर्ट जारी

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में मतांतरण कानून पर विवाद, ईसाई समाज ने कड़े दंड प्रावधानों के खिलाफ खटखटाया HC का दरवाजा

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067849
Views Today : 20
Views Last 7 days : 952
Views Last 30 days : 4038
Total views : 88785
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.