गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दीपावली पर्व के अवसर पर ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत गठित स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक प्रदर्शनी सह बिक्री स्टॉल लगाया। इस पहल का उद्देश्य परंपरागत मिट्टी के दीयों, पूजन सामग्री और छत्तीसगढ़
.
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, सीईओ जिला पंचायत मुकेश रावटे और प्रभारी अपर कलेक्टर अमित बेक सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्टॉल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने समूह की ओर से उत्पादित विभिन्न उत्पादों की सराहना की और 500 रुपए की खरीदारी की। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से भी इन समूहों की ओर से निर्मित उत्पादों को खरीदने की अपील की।

कुल साढ़े छह हजार खरीदारी
कलेक्टर की इस अपील के बाद लगभग एक घंटे के भीतर अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से कुल साढ़े छह हजार रुपए के उत्पादों की खरीदारी की गई। मलनिया फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी पेंड्रा से जुड़ी महिलाओं की ओर बनाए गए उत्पादों में आकर्षक दीयों के साथ-साथ पूजा माला, बाती, अगरबत्ती, गोलक, हवन सामग्री, कुंडी और छत्तीसगढ़ी व्यंजन जैसे गुजिया, ढिढरी, खुरमा, चौसा शामिल थे।
इसके अलावा नीम पाउडर, सजावटी बांस सामग्री, फिनायल, गेट तोरण, रखिया बड़ी, नमकीन, हिरवा दाल, विष्णुभोग चावल, उड़द दाल, हल्दी, धनिया, मिर्च, बरबटी दाना और सोयाबीन जैसे घरेलू उपयोगी सामान भी उपलब्ध थे।

<
