![]()
बिलासपुर के कोरबी खोंधरा जंगल में एक बुजुर्ग का सड़ा-गला शव पेड़ पर लटका मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक की पहचान उच्चभट्ठी निवासी 62 वर्षीय सौखी लाल बंजारे के रूप में की है। जानकारी के अनुसार, सौखी लाल 19 मई से लापता थे, हालांकि उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 28 मई को दर्ज कराई गई थी। पेड़ पर शव लटके होने की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सीपत थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को कोरबी खोंधरा के जंगल में उनका शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक, शव काफी दिनों पुराना था, इसलिए वह सड़-गल चुका था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र का बारीकी से जांच की और सबूत जुटाए। रतनपुर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
<
