![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से “मोर गाँव-मोर पानी” महा अभियान के तहत ग्राम पंचायत बुढाबगीचा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणी महराज ने खेत में स्वयं गड्ढा खोदकर अभियान की शुरुआत की और ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को अपने खेत के एक हिस्से में जल संरक्षण संरचनाएं विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। ‘5 प्रतिशत मॉडल’ के तहत किसान अपने खेत के लगभग पांच प्रतिशत हिस्से में वर्षा जल संग्रहण की व्यवस्था करेंगे, जिससे भू-जल स्तर बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी। 5 जून से शुरू हुआ अभियान “मोर गाँव-मोर पानी” महा अभियान की शुरुआत 5 जून 2026 से की गई है। इसके तहत जिले की सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जल संकट से बचाव की पहल अभियान का उद्देश्य वर्षा जल को सहेजकर भविष्य में होने वाले जल संकट से बचाव करना है। प्रशासन चाहता है कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें आम लोगों की भी सक्रिय भागीदारी हो। सांसद ने किया आह्वान सांसद चिंतामणी महराज ने कहा कि जल जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आज से ही जल संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने गांव को जल समृद्ध बनाने का आह्वान किया। ये सभी रहे उपस्थित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, पंचायत इंस्पेक्टर फुलमोहन राम, पूर्व सरपंच ललन राम, सचिव देवीदयाल मरावी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
<
