Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Woman’s body found hanging from window in Korba | कोरबा में खिड़की से लटका मिला महिला का शव: परिजनों को अनहोनी की आशंका, पति ने विवाद से किया इनकार – Korba News
Breaking News

Woman’s body found hanging from window in Korba | कोरबा में खिड़की से लटका मिला महिला का शव: परिजनों को अनहोनी की आशंका, पति ने विवाद से किया इनकार – Korba News

By adminOctober 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
c2c9a7d0 5bd8 4a53 a8e1 150109ab80c3 1759816681895
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा के दर्री स्थित पुष्प पल्लव कॉलोनी में एक कामकाजी महिला मंजू राव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की खिड़की से लटका मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

.

पुलिस के मुताबिक, मंजू राव का शव चुनरी के सहारे लटका हुआ था। उनके पति सुनील राव ने बताया कि रात को खाने के बाद सभी सो गए थे। बाद में उन्हें पत्नी के आत्महत्या करने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने परिजनों और पड़ोसियों को सूचित किया। तुरंत एक डॉक्टर को बुलाया गया, जिसने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में पति ने कहा कि उनके बीच सब ठीक था कोई विवाद नहीं था। वहीं मायके वालों ने भी कहा कि शादी के बाद से सब ठीक था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

06ba0787 c4d0 4ff6 906c ea16a4fcf9ae 1759816681891

पति ने कहा कोई विवाद नहीं

सुनील राव ने अपनी पत्नी के साथ किसी भी तरह के विवाद या अन्य घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि मंजू दुकान में काम करने जाती थीं। काम से लौटने के बाद सभी ने एक साथ खाना खाया।

सुनील टीवी देख रहे थे, जबकि मंजू बच्चों को लेकर अपने कमरे में चली गईं। थोड़ी देर बाद जब सुनील ने कमरे में जाकर देखा, तो यह घटना सामने आई।

मायके वालों ने कहा- शादी के बाद कोई समस्या नहीं थी

मंजू द्वारा उठाए गए इस कदम की जानकारी रात में ही खरसिया स्थित उनके परिजनों को मिल गई थी, जिसके बाद वे कोरबा पहुंचे। मंजू की मां बिसुन भट्ट ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2007 में हुई थी और तब से कोई समस्या सामने नहीं आई थी।

उन्होंने कहा कि मंजू ने कभी किसी परेशानी के बारे में नहीं बताया, यहां तक कि रक्षाबंधन पर भी जब वह बच्चों के साथ खरसिया आई थीं।।

1e2222f0 c727 47f0 bcdb 3b7a634070a2 1759816681890

जांच में जुटी पुलिस

परिजन इस घटना के पीछे की वजह जानना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें किसी प्रकार के संदेह का कोई कारण नहीं मिला था। मृतिका मंजू के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है और एक छोटा बच्चा है। दर्री थाना पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है

c35fc669 da43 4697 ae57 7d77511735e2 1759816681893



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद में कपल ने एक ही फंदे से लगाई फांसी:घर से 45KM दूर पेड़ पर मिली लाश;बैंक जाने की बात कहकर निकली थी शादीशुदा-गर्लफ्रेंड

April 26, 2026

गोगांव, सेजबहार समेत कई गांवों में अवैध कब्जे:रायपुर में 500 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, होगा सीमांकन

April 26, 2026

रायपुर में कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख ड्रायवर लेकर फरार:अकाउंटेंट को गुटखा लेने थाने से 10 कदम दूरी पर उतारा, गाड़ी–पैसे लेकर ड्रायवर हुआ गायब

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068783
Views Today : 47
Views Last 7 days : 999
Views Last 30 days : 4155
Total views : 89764
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.