![]()
राजधानी रायपुर के गीतांजलि नगर इलाके में निवासरत कंस्ट्रक्शन कारोबारी का 50 लाख रुपए ड्रायवर लेकर फरार हो गया। कारोबारी के रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद की शिकायत पर खम्हारडीह पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी ड्रायवर की तलाश शुरु कर दी है। पीड़ित कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा उमेश प्रसाद, आरोपी ड्रायवर का नाम पुलिस द्वारा कृष्णा साहू बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला खम्हारडीह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी उमेश प्रसाद का कंस्ट्रक्शन का काम है। उनका घर गीतांजलि नगर में है। शनिवार 25 अप्रैल को कारोबारी ने अपने अकाउंटेंट और ड्रायवर कृष्णा साहू को 50 लाख रुपए कैश देकर कार क्रमांक CG 04 QG 6633 से घर पहुंचाने बोला था। अकाउंटेंट और ड्रायवर पैसा लेकर गीतांजलि नगर के लिए निकले। खम्हारडीह थाने से 10 कदम दूर स्थित पान ठेले के पास पहुंचकर ड्रायवर कृष्णा साहू ने अकाउंटेंट को गुटखा लाने के लिए कहा। अकाउंटेंट गुटखा लेने के लिए जैसे ही गाड़ी से नीचे उतरा, ड्रायवर ने गाड़ी स्टार्ट की और फरार हो गया। अकाउंटेंट ने घटना की जानकारी कारोबारी को दी। कारोबारी ने अपने रिश्तेदार अखिलेश प्रसाद को सूचना दी और आरोपी ड्रायवर के खिलाफ खम्हारडीह थाना में शिकायत की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ड्रायवर की तलाश शुरु कर दी है। एक साल से काम कर रहा था ड्रायवर बताया जा रहा है कि आरोपी कृष्ण साहू रायपुर के भाठागांव का रहने वाला है और पिछले एक साल से कारोबारी के यहां काम कर रहा था। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह फरार चल रहा है। खम्हारडीह थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा खम्हारी प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने दैनिक भास्कर से चर्चा के दौरान कहा, कि कारोबारी के रिश्तेदार की शिकायत पर आरोपी ड्रायवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
<
