![]()
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को दोनों के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके हुए मिले। शादीशुदा युवती घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली थी। मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रेंड का नाम संतोषी बाई यादव (40) है, जबकि बॉयफ्रेंड का नाम थलेश खरांशु (25)। दोनों अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम गब्दी के रहने वाले थे और पड़ोसी थे। दोनों की लाश गांव से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्राम परसोदा में मिली है। हालांकि अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। दोनों करते थे मजदूरी दरअसल थलेश खरांशु मजदूरी करता था। वहीं पड़ोसी में रहने वाली संतोषी बाई यादव मजदूरी करती थी। संतोषी शादीशुदा थी और उसके बेटा-बेटी भी हैं, जबकि थलेश की शादी नहीं हुई थी। उनका अक्सर संतोषी के घर आना-जाना लगा रहता था। बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी इस बीच दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। संतोषी शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर से बैंक जाने की बात कहकर निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। खेत के अंदर लगे पेड़ में मिली लाश ऐसे में परिजन देर रात अर्जुंदा थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की। वहीं रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम परसोदा में पाकुरभाट मार्ग से अंदर एक खेत में पेड़ पर महिला और पुरुष के शव फंदे से लटके हुए मिले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस राहगीरों की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के थानों से जानकारी लेने पर अर्जुंदा थाना क्षेत्र से दो लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई। अर्जुंदा पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस के साथ परिजन भी मौके पर पहुंचे। मोबाइल में मौजूद फोटो के आधार पर हुई पहचान उन्होंने मोबाइल में मौजूद फोटो के आधार पर दोनों की पहचान की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को जिला अस्पताल बालोद की मर्च्युरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस बोली- बस के जरिए झलमला पहुंचे बालोद कोतवाली टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों शनिवार को घर से निकलकर बस के जरिए झलमला पहुंचे। वहां से वे पैदल परसोदा के खेत तक गए, जहां एक ही पेड़ पर फांसी लगा ली। मौके से दोनों के चप्पल भी बरामद किए गए हैं। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… शादीशुदा कपल ने लगाई फांसी: अफेयर के बाद भागकर दूसरी शादी की, गांव लौटकर फंदे से झूले; आर्थिक तंगी से सुसाइड की आशंका छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकते मिली है। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उनका अफेयर चल रहा था। 4 साल पहले वे अपने परिवार को छोड़कर भाग गए और दूसरी शादी कर ली। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…
<
