.
जिले के एक थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (2) (के) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। रविवार देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
गोपनीयता का हवाला देकर पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ कहना नहीं चाह रही है। महिला के बयान, स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। टीआई का दावा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। मामले की जांच की जा रही है।
<
