Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Wife eloped with lover, then consumed poison and died | प्रेमी के साथ भागी पत्नी तो खा लिया जहर, मौत: पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी, प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा था विवाद – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Wife eloped with lover, then consumed poison and died | प्रेमी के साथ भागी पत्नी तो खा लिया जहर, मौत: पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी, प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा था विवाद – Ambikapur (Surguja) News

By adminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 11 01 at 18111254c0a808 1762001109
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सरगुजा में 55 वर्षीय अधेड़ की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई तो पति ने जहर सेवन कर लिया। पहली पत्नी की मौत के बाद करीब 18 वर्ष पूर्व मृतक ने दूसरी शादी की थी। उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग करीब डेढ़ साल से एक युवक के साथ था, जिसे लेकर पहले विवाद भी हो चु

.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम डिगमा निवासी कृष्णा दास (55 वर्ष) की पत्नी अनिता दास (35 वर्ष) 29 अक्टूबर को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। कृष्णा दास ने पत्नी की दूसरे दिन खोजबीन की। वह कहीं नहीं मिली तो 30 अक्टूबर की शाम वह शराब पीकर घर लौटा और जहर सेवन कर लिया। उसने अपने बेटे उत्तम दास से कहा कि जीने का मन नहीं कर रहा है, मैंने जहर खा लिया है।

हॉस्पिटल पहुंचे परिजन

हॉस्पिटल पहुंचे परिजन

हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत कृष्णा दास द्वारा जहर सेवन करने की जानकारी परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया। कृष्णा दास घर के आंगन में बेहोश होकर गिर गया। उसे परिजनों ने इलाज के लिए मिशन हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान कृष्णा दास की बीती रात मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि अनिता दास के भाग जाने के बाद कृष्णा दास ने जहर सेवन कर लिया था।

डेढ़ साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग कृष्णा दास की पहली पत्नी सीता दास की करीब 20 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसका एक बेटा उत्तम दास है। 17 वर्ष पूर्व कृष्णा दास ने बलरामपुर निवासी अनिता दास से दूसरी शादी की थी। उसकी भी करीब 16 साल की एक बेटी है।

परिजनों ने बताया कि अनिता दास का प्रेम संबंध करीब डेढ़ साल से जोड़ा पीपल के पास डेयरी में काम करने वाले युवक मोनू के साथ बन गया था। मोनू ने बात करने के लिए एक मोबाइल भी खरीदकर दिया था। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी परिजनों को मिली तो घर में विवाद भी हुआ था।

परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व भी विवाद होने के बाद बैठक बुलाई गई थी, जिसमें अनिता दास को समझाईश दी गई थी। इसके बाद भी अनिता दास पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। 29 अक्टूबर की शाम वह घर से निकली और वापस नहीं लौटी।

परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। उसके प्रेमी मोनू के संबंध में जानकारी ली गई तो पता चला कि वह भी लापता है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

देशी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहा युवक पकड़ाया:दुर्ग में ग्राहक का इंतजार कर रहा था, जिंदा कारतूस और 2 लाख कैश बरामद

May 6, 2026

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

May 6, 2026

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.