Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे
Breaking News

मैनपाट के आदिवासी परिवार पी रहे ढोढ़ी का पानी:सीएम ने सरगुजा कलेक्टर को लगाया फोन, कलेक्टर ने कहा-जिले में 100 हैंडपंप खुदेंगे

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 06 at 205301 1 1778082520
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 06 at 205301 1 1778082520
सरगुजा जिले के विशेष संरक्षित आदिवासी परिवार हैंडपंप के अभाव में ढोढ़ी का पानी पी रहे हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिली तो उन्होंने सरगुजा कलेक्टर को फोन किया और पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए। सरगुजा कलेक्टर ने बताया कि मैनपाट सहित सरगुजा के100 से अधिक बसाहटों के पानी की समस्या है। डीएमएफ मद से 100 हैंडपंप खनन की स्वीकृति दी गई है। जानकारी के मुताबिक, मैनपाट ब्लॉक के ग्राम सपनादर निवासी चेराजोबला बस्ती के करीब 35 पहाड़ी कोरवा और माझी परिवार निवासरत हैं। बस्ती में पेयजल के लिए हैंडपंप नहीं है। सालों से ये परिवार ढोढ़ी और नाले का पानी पी रहे हैं। गर्मी में ढोढ़ी और नाले सूख जाते हैं, जिसके लिए प्राकृतिक जल स्रोत गड्ढा खोदकर खोजना पड़ता है। ग्रामीणों को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीण चिलचिलाती धूप में पानी लाने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार मांग के बाद भी उनकी समस्या नहीं सुनी गई। सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन
मामले की जानकारी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिली तो उन्होंने बुधवार को सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन किया और बस्ती के लिए हैंडपंप खनन कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि मैनपाट के बसाहटों सहित सरगुजा के सुदूर इलाकों में 100 हैंडपंप खनन के लिए डीएमएफ मद से स्वीकृति दी गई है। जल्द ही हैंडपंप खनन का काम शुरू किया जाएगा। जिले के 100 से अधिक बसाहटों में पेयजल संकट
सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि मैनपाट सहित सरगुजा के दूरस्थ बसाहटों में पेयजल समस्या की शिकायत मिली थी। इसका सर्वे कराया गया। मैनपाट सहित सरगुजा के दूर दराज 100 से अधिक बसाहटों में पेयजल के लिए हैंडपंप की व्यवस्था नहीं होने जानकारी मिली। DMF की बैठक में मैनपाट सहित सुदूर इलाकों के लिए 100 हैंडपंप खनन की स्वीकृति दी गई है। इनमें से अधिकांश तक गाड़ी नहीं पहुंच पाती थी और जलस्तर नहीं था, जिसके कारण हैंडपंप खनन नहीं हो सका है। इस समस्या को जल्द ही लोगों को निजात दिलाई जाएगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

गवाही देने से नाराज अपराधी ने चाकू से किया हमला:पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर मोहल्ले में उठक-बैठक करवाई, फिर भेजा जेल

May 6, 2026

रायपुर में विश्व कार्टूनिस्ट दिवस पर दो दिवसीय आयोजन:महापौर ने खूब हंसाया और बनवाया लाइव कार्टून,“आउट ऑफ द बॉक्स” से सम्मानित हुईं 7 हस्तियां

May 6, 2026

प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में बनाए जिला अध्यक्ष:रायपुर शहर में दीपेश कृपाल को जिम्मेदारी, बैज ने दी बधाई

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069693
Views Today : 46
Views Last 7 days : 600
Views Last 30 days : 3839
Total views : 90737
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.