Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त
Breaking News

रायपुर में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरफ्तार:लेडीज को बनाते निशाना, चलती बाइक से झपट्टा मारकर करते थे वारदात; मोबाइल-पर्स और बाइक जब्त

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 06t210051398 1778081970
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 06t210051398 1778081970
राजधानी में पर्स स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चलती दोपहिया वाहन से झपट्टा मारकर महिलाओं से पर्स छीनते थे। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ डीडी नगर थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनकी पहचान शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर (20) और ईशांत नेगी (20) के रूप में की है। दोनों आरोपियों ने डीडी नगर और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया था। फिलहाल उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला रायपुर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पहली घटना 28 अप्रैल 2026 की है, जब एक महिला ऑटो से अस्पताल जा रही थी। उस दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। दूसरी घटना 2 मई 2026 को पुरानी बस्ती इलाके में हुई। कमला उपाध्याय नाम की महिला अपनी एक्टिवा से जा रही थीं, तभी शीतला चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका लेडीज पर्स छीन लिया। इस दौरान महिला असंतुलित होकर गिर गई और घायल हो गई। पर्स में मोबाइल, दवाइयां और करीब 10 हजार रुपए थे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ाए आरोपी पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल और स्मृतिक राजनाला के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच की और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की शिनाख्त शौर्य सिंह उर्फ देवा ठाकुर (20) और ईशांत नेगी (20) के रूप में की। पुलिस ने हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लेडीज पर्स, 1000 रुपए नगद और वारदात में इस्तेमाल स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 06 HA 9502) जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में पुलिस बनकर युवकों ने सोने के जेवर ठगे:डिक्की जांच के बहाने दो लाख की चेन-अंगूठी लेकर फरार हुए ठग, रिपोर्ट दर्ज

May 15, 2026

Raipur Doctor Duped Rs 1.25 Cr

May 15, 2026

निगम के 22 प्लेसमेंट कर्मियों को अनुकंपा नियुक्ति मिली:डिप्टी सीएम ने दिए थे आदेश, कमिश्नर ने निरस्त किए; अब हाईकोर्ट से मिली राहत

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070518
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1090
Views Last 30 days : 3706
Total views : 91877
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.