Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पानी की समस्या…कांग्रेस ने मटका लेकर किया प्रदर्शन:रायपुर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराया, टैंकर और पैकेज्ड पानी खरीद रहे लोग
Breaking News

पानी की समस्या…कांग्रेस ने मटका लेकर किया प्रदर्शन:रायपुर के कई वार्डों में पेयजल संकट गहराया, टैंकर और पैकेज्ड पानी खरीद रहे लोग

By adminApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 04 20 at 10108 pm 1776767004
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 04 20 at 10108 pm 1776767004
राजधानी रायपुर में गर्मी के चलते पानी की समस्या होने लगी है। जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोन क्रमांक-03 के तहत आने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, काली माता वार्ड और शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता मटका लेकर शंकर नगर जोन कार्यालय पहुंचे और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र में पानी की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल फरवरी से जुलाई के बीच स्थिति और बिगड़ जाती है। नल सूख जाते हैं और टंकियों में पानी नहीं पहुंचता। कई बार महीनों तक यही हाल रहता है। स्थिति ऐसी है कि लोगों को टैंकर और पैकेज्ड पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। जिससे घर का बजट बिगड़ रहा है और मध्यम वर्ग पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। निगम पर लापरवाही का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, बार-बार शिकायत के बावजूद निगम प्रशासन स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। गर्मी बढ़ने के साथ ही राजधानी में पानी का संकट गहराता जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कांग्रेस बोली-543 सीटों पर 33% महिला आरक्षण लागू किया जाए:सांसद रंजीत रंजन ने कहा- परिसीमन के नाम पर बिल टाल रही है भाजपा

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रेलवे ट्रैक पर लाश, ट्रक ने युवकों को कुचला; घर में घुसा तेंदुआ, लू से बचाने बांटे प्याज

April 21, 2026

बलरामपुर में पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत:बारात ले जा रहा था वाहन, 7 लोग घायल; दो गंभीर

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068236
Views Today : 110
Views Last 7 days : 1082
Views Last 30 days : 4183
Total views : 89193
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.