![]()
भिलाई में एक युवक के जन्मदिन पर उसके उपर जानलेवा हमला हो गया। तीन युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए मारपीट कर दी। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और बीयर की बोतल फोड़कर युवक की पीठ पर हमला कर दिया। घायल युवक ने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के. पाल चक्रवर्ती ने बताया कि वह प्राइवेट आईटीआई का छात्र है। 20 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:40 बजे वह अपने दोस्तों विशेष सिंह, निलम प्रतीक और के0 जोएल के साथ विशेष सिंह का जन्मदिन मनाने सेक्टर-07 मार्केट के पास मैदान में गया था। सभी वहां इकट्ठा होकर जन्मदिन मना रहे थे, तभी डी अजय, एस विजय और ए मयंक वहां पहुंचे और बिना बात के गाली-गलौज करने लगे। विवाद के बाद दूसरे जगह जाकर मनाने लगे जन्मदिन
पीड़ित के मुताबिक डी अजय ने विशेष सिंह को गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान के. पाल ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद सभी दोस्त वहां से निकलकर भिलाई क्लब के सामने जयंती स्टेडियम पहुंच गए और वहां केक काटने लगे। लेकिन कुछ देर बाद वही तीनों आरोपी फिर वहां आ गए। आरोप है कि उन्होंने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि “अकेले-अकेले बर्थडे मना रहे हो” और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। जब पीड़ित ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बोतल तोड़कर पीठ पर मारा
इसी दौरान एक आरोपी ने बीयर की बोतल तोड़कर के0 पाल की पीठ पर मार दिया, जिससे उसे चोट आई और खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने इसके बाद इस घटना की जानकारी अपने पिता योगेश राव को दी और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। तीनों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों डी अजय, एस विजय और ए मयंक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
<
