Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल
Breaking News

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

By adminMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 06 at 60252 pm 1778070884
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 06 at 60252 pm 1778070884
दुर्ग जिले के सुपेला स्थित दक्षिण गंगोत्री इलाके में एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। हालात को देखते हुए दुर्ग नगर निगम और बीएसपी की फायर टीम को भी तुरंत बुलाया गया। सभी टीमों ने मिलकर काफी मेहनत के बाद आग को बुझाया। जानकारी के मुताबिक आग शोरूम के चौथे फ्लोर पर लगी थी। इस फ्लोर पर बड़ी मात्रा में कार्टून रखे हुए थे, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा हुआ था। इसी वजह से आग तेजी से फैलने लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी पूरी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। समय रहते फायर टीम के पहुंचने से स्थिति को संभाल लिया गया। फायर सेफ्टी व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
हालांकि इस घटना के बाद शोरूम की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मौके पर मौजूद टीम को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी परेशानी यह रही कि चौथे फ्लोर तक पहुंचने के लिए सही रास्ता नहीं मिल पा रहा था। इसके चलते आग तक पहुंचने में देरी हुई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन जगह की कमी और अंदर जाने के सीमित रास्तों की वजह से काम मुश्किल हो गया। टीम ने टीन शेड हटाने की भी कोशिश की, लेकिन वहां पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण इसमें भी काफी समय लगा। शार्ट-सर्किट से आग की आशंका
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि शो रूम के चौथे माले पर आग लगी थी। जिसे निगम और बीएसपी की फायर टीम ने कंट्रोल कर लिया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बाकी जांच के बाद स्पष्ट होगा कि आखिर आग कैसे लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर यह भी देखा गया कि शोरूम में आग से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम नहीं थे। फायर सेफ्टी के उपकरणों की कमी साफ नजर आई। ऐसे में यह घटना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। फिलहाल आग पूरी तरह से काबू में है और स्थिति सामान्य हो गई है। प्रशासन अब पूरे मामले की जांच की तैयारी कर रहा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

6 साल की मासूम को करैत सांप ने काटा,मौत:उल्टी-दस्त का इलाज कर रहे थे परिजन, आधे घंटे बाद बिस्तर पर दिखा सांप

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का ट्रेन से कटकर सुसाइड, सालियों की गोली मारकर हत्या; मधुमक्खियों का हमला, आंधी-बारिश का अलर्ट

May 6, 2026

कमर्शियल गैस 993 रुपए महंगी, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन:केंद्र सरकार के खिलाफ सूरजपुर में विरोध, मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069688
Views Today : 41
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 3834
Total views : 90732
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.