Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Virtual launch of Chief Minister Rural Bus Scheme | मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का वर्चुअल शुभारंभ: महापौर व जिपं अध्यक्ष ने बसों को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगी बसें – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Virtual launch of Chief Minister Rural Bus Scheme | मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का वर्चुअल शुभारंभ: महापौर व जिपं अध्यक्ष ने बसों को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में चलेंगी बसें – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 10 at 160723 1765363250
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


ग्रामीण क्षेत्र की बसों को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जिले के दुर्गम एवं बस-विहीन मार्गों में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत शुरू हुई बस सेवाओं से हजारों ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार तक पहुंच में सुविधा मिलेगी।

.

अंबिकापुर बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह एवं निगम महापौर मंजूषा भगत ने मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज तीन रूटों पर बस सेवा का शुभारंभ किया गया है।

दूरस्थ इलाके की जनता को सीधा लाभ महापौर मंजूषा भगत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का सीधा लाभ ग्रामीण जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जहां कभी आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नहीं था, वहां अब बस की नियमित पहुंच से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

महापौर ने मुख्यमंत्री बस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल है।

मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन शुभारंभ

दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा कार्यक्रम के दौरान महापौर मंजूषा भगत के आग्रह पर बस संचालकों ने दिव्यांग जन एवं गर्भवती महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करने का ऐलान किया है। सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर ने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है।

ये रहे उपस्थित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की सेवा शुरू होने से परिवहन का खर्च कम होगा। छात्रों की स्कूल,कॉलेज पहुंच आसान होगी और अस्वस्थ व्यक्तियों को समय पर उपचार मिल सकेगा। साथ ही दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी राजेश अग्रवाल, आरटीओ विनय सोनी, पार्षद प्रियंका गुप्ता, श्वेता गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

ग्रामीण इलाकों के तीन रूटों के लिए चलेंगी बसें

ग्रामीण इलाकों के तीन रूटों के लिए चलेंगी बसें

तीन रूटों पर बस सेवा की शुरुआत योजना के शुभारंभ के साथ तीन रूटों में बस सेवा का शुभारंभ किया गया। इनमें बगीचा से सीतापुर व्हाया-जुजगु, महादेवडांड, गिरहुलडीह, भारतपुर, ललितपुर, सीतापुर दूरी-65 कि.मी., महादेवडांड से सीतापुर व्हाया-महादेवडांड, गुड़लु, छिरोपारा, बेनई, गिरहुलडीह, मरकट, भारतपुर, नौनियाटांगर, ललितपुर, गुलगुमा, रजौटी, सीतापुर दूरी-33 किलोमीटर शामिल है। बस सेवा से स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों की आवागमन सुगम होगी।

बांदा से अंबिकापुर मार्ग पर चलेगी बस सरगुजा जिले के बादा से अंबिकापुर व्हाया-बादा, बरियों, चार पारा, ककना, सिधमा, अखोरा, अखोराखुर्द, रूखपुर, चिखलाडीह, नर्मदापुर, सरगवां, अंबिकापुर दूरी 32 किलोमीटर बस की सेवा भी आज से शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण इलाके के लोगों को सेवा सुलभ हो सकेगी। इस मार्ग के गांव बस सेवा से नहीं जुड़े थे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074706
Views Today : 133
Views Last 7 days : 5621
Views Last 30 days : 9777
Total views : 102770
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.