Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना
Breaking News

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

By adminJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 127 4 1781866486
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 127 4 1781866486
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जेसीबी का पंचर टायर फटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। दरअसल, टायर में हवा भरते वक्त उस पर चार लोग बैठे हुए थे। जबकि एक शख्स पास में खड़ा था और एक चेयर पर बैठा था। सभी बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक टायर में जोरदार ब्लास्ट हुआ। उस पर बैठे लोग करीब 10 से 15 फीट हवा में उछल गए। इसी दौरान दुकान के हेल्पर के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। जबकि ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 लोग घायल हो गए। वहीं टायर फटने पर लोहे का डिस्क निकलकर 30-40 फीट दूर जा गिरा। यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी की है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में जेसीबी के टायर की मरम्मत की जा रही थी। पंचर ठीक करने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। तभी अचानक टायर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि पास खड़ा हेल्पर करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इतना जबरदस्त था कि हेल्पर का जबड़ा उखड़ कर बाहर निकल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उमाकांत कौशिक (18) के रूप में हुई है, जो सीपत का रहने वाला था। इस घटना में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टायर फटने के बाद हेल्पर, मैकेनिक और दो अन्य व्यक्ति हवा में उछलते हुए दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और कहीं सुरक्षा में कोई लापरवाही तो नहीं हुई। मृतक के चचेरे भाई डीलेंद्र कौशिक ने बताया एक जेसीबी का टायर खराब था। टायर को बना रहे थे। उसपर लोग बैठे हुए थे। अचानक जेसीबी का टायर फट गया। उसका डिस्क टायर से निकलकर हवा में 30-40 फीट उछल गया। वहीं चाचा का लड़का भी करीब 10-15 फीट हवा उछल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुरक्षा पर उठे सवाल टायर फटने की यह घटना निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074709
Views Today : 138
Views Last 7 days : 5626
Views Last 30 days : 9782
Total views : 102775
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.