Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म
Breaking News

राजनांदगांव में पांच साल के बच्चे को कुत्तों ने नोंचा,VIDEO:जमीन पर गिराया, काफी दूर तक दौड़ाया; पैरों, जांघों और पीठ पर हुए जख्म

By adminJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 118 7 1781863933
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 118 7 1781863933
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कुत्तों ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर गिराकर घसीटा और उसे कई जगह बुरी तरह से नोंच लिया। इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने कुत्तों से बच्चे को छुड़वाया। हमले के बाद बच्चे के शरीर पर गहरे जख्म देखे गए हैं। कुत्तों ने उसके पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से पर गंभीर घाव किए हैं। बच्चे का इलाज जारी है। शारीरिक चोटों के साथ-साथ वह मानसिक सदमे में भी है। घटना गुरुवार को सनसिटी एनएक्स कॉलोनी की है। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के अनुसार, बच्चा सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में शाम के समय खेल रहा था। इसी दौरान चार आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर उस पर हमला कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चे पर किए गए हमले की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार कुत्तों का झुंड बच्चे को काटने के लिए दौड़ा रहे है। बच्चा कुत्तों के हमले से बचने के लिए भागने लगा। तभी एक कुत्ते ने बच्चे के पैर पर हमला कर उसे गिरा दिया। इसके बाद बच्चा फिर खड़ा होकर भागने की कोशिश करता है। लेकिन कुत्ते हमला कर उसे फिर गिरा देते हैं। जैसे-तैसे बच्चा खड़ा होकर भागता है। इसके बाद भी कुत्ते भी उसके पीछे भागते दिख रहे हैं। इसी दौरान बच्चे की आवाज सुनकर एक शख्स वहां आया, और कुत्तों से बच्चे को छुड़वाया। कुत्तों के हमले से सदमे में बच्चा हालांकि, हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों ने उसके पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से पर कई गहरे घाव कर दिए। हमले के बाद उसके शरीर पर दांतों के निशान और चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे हैं। बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से भी काफी डरा और सदमे में है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे को गहरे दांतों से नोंचा है। इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। कॉलोनीवासियों की मांग, जल्द हो कार्रवाई घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में डर का माहौल है। कई माता-पिता अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि आवारा कुत्तों को जल्द पकड़ा जाए और इलाके को सुरक्षित बनाया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने की मांग की गई है। नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल स्थानीय निवासियों ने कहा, शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कुत्तों के हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसके बावजूद नगर निगम का डॉग-कैचिंग दल कोई प्रभावी कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा है। चौक-चौराहों पर कुत्तों का जमावड़ा स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के कई चौक-चौराहों पर आवारा कुत्तों के झुंड दिखाई देते हैं। इससे राहगीरों में हमेशा डर बना रहता है कि कहीं कुत्ते हमला न कर दें। कुत्तों के काटने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए नगर निगम को उन्हें पकड़ने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए जल्द कदम उठाने चाहिए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Sukma Poachers Arrested | Squirrel Monkey Hunt Controversy

June 19, 2026

कांग्रेस बोली- 200 की कुर्सी 2000 रुपए में खरीदी गई:शिक्षा मंत्री ने आरोपों को बताया गलत;DEO बोले-1500-1500 में 100 स्टील फ्रेम कुशन चेयर लिए

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074701
Views Today : 125
Views Last 7 days : 5613
Views Last 30 days : 9769
Total views : 102762
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.