Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » जंगल में कार से बकरी चोरी कर भाग रहे तीन चोरो को घेर कर ग्रामवासियो ने पकड़ा,जानिये क्यों बढ़ रही मवेशी चोरी की घटना*
अपराध

जंगल में कार से बकरी चोरी कर भाग रहे तीन चोरो को घेर कर ग्रामवासियो ने पकड़ा,जानिये क्यों बढ़ रही मवेशी चोरी की घटना*

By AdminMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bakri %E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A5%80 f
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जशपुरनगर, (द ब्लेज ई न्यूज) कार में बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामवासियो ने घेरा बंदी कर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के बछरांव की  है. प्रार्थी आनंद मिंज ने नारायणपुर पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि उसने 22 मई अपनी पालतू बकरियों को चरने के लिए पास के जंगल छोड़ दिया था. दोपहर को इसी गाँव का रहवासी कुरनेलियुस ने उसे बताया कि जंगल में चर रही बकरियों को कुछ अज्ञात लोग एक कार में भर कर भाग रहे हैं. इस पर, अन्य ग्रामवासियो के साथ मिल कर बाइक से कार का पीछा करने लगे. ग्रामवासियो को पीछे आता देख कर कार सवार, वाहन तेजी से दौड़ाने लगे. सामने से एक ट्रेक्टर के आ जाने से कार आगे नही बढ़ पाई और ग्रामवासियो ने कार को घेर लिया. कार की तलाशी लिए जाने पर जंगल से चोरी किये चार बकरा और बकरी बरामद किया गया. कार में सवार तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने नारायणपुर पुलिस के हवाले कर दिया है. पकड़े गए बकरी चोरो की पहचान अम्बिकापुर जिले के बतौली थाना क्षेत्र के डूमरपारा निवासी अशोक बादी, संजू उरांव और योगेश बादी के रूप में की गई है. इन सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा 379, 34 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.
पड़ोसी राज्यों में सजती है मवेशी बाजार
इन दिनों जशपुर के साथ दूसरे जिलो में मवेशी चोरी की घटना तेजी से बढ़ रही है. बकरा और बकरी चोरी करने के लिए शातीर चोर कार और बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं. इतना ही नहीं, रात के अँधेरे में ग्रामीणों के घरो में घुस कर भी बकरियों को चुराने की कई घटना सामने आ चुकी है. मवेशी चोर, घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर, ग्रामीणों के घर से बकरा और बकरी चुराने की घटना को अंजाम दे रहे हैं. जानकारों के अनुसार चोरी के इन मवेशियों की मांग पड़ोसी राज्य झारखंड और ओडिसा में लगने वाले मवेशी बाजार में खूब मांग रहती है. यहां इन म्वर्षीयो को बेच कर, मोटा मुनाफ़ा कमाते है.

breaking news crime crime in jashpur theblazeenews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

असम में रची गई थी जशपुर के किसान से 2.35 लाख रूपये की साजिश,मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार,सामने आया म्यूल खाते का खेल

October 17, 2025

हरियाणा से बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 3825 लीटर अवैध शराब जब्त,पंजाब के दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा,शराब तस्करी का अंर्तराज्यी खेल हुआ उजागर,अब जशपुर पुलिस के निशाने पर शराब सिडीकेट का मास्टर माइंड

October 8, 2025

झारखंड के तीन गौ तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे,दो पिकप जब्त,11 गौ वंशज संरक्षित,झारखंड के बुचड़ खाना ले जाने के फिराक में थे आरोपी

October 6, 2025

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067758
Views Today : 96
Views Last 7 days : 1001
Views Last 30 days : 4037
Total views : 88688
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.