Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » असम में रची गई थी जशपुर के किसान से 2.35 लाख रूपये की साजिश,मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार,सामने आया म्यूल खाते का खेल
अपराध

असम में रची गई थी जशपुर के किसान से 2.35 लाख रूपये की साजिश,मास्टर माइंड को जशपुर पुलिस ने चेन्नई से किया गिरफ्तार,सामने आया म्यूल खाते का खेल

By AdminOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
mual account
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
जशपुरनगर,(द ब्लेज ई न्यूज) पीएम किसान योजना के अंर्तगत राशि स्वीकृत होने का झांसा देकर किसान से 2 लाख 35 हजार रूपये की ठगी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने आरोपित को तमिलनाडु के चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के आरा चौकी क्षेत्र की है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि टुकुटोली निवासी प्रार्थी राजू साय 50 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 7 जुलाई 2024 को उसके मोबइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। इस मैसेज में पीएम किसान योजना निधि चालू हो गया है। इस मैसेज में एक लिंक पर क्लिक करने को भी कहा गया था।
3966998f 96da 42b6 971f e903d6dbb515 1760704328715
तमिलनाडु के चेन्नई से गिरफ्तार आरोपित जहरूल इस्लाम।
पीड़ित के अनुसार लिंक पर क्लिक करते ही उसके बैंक एकाउंट से 2 लाख 35 हजार रूपये गायब हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के विरूद्व बीएनएस की धारा 318,318 (4) और 120 (बी) के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का व्हाट्सएप नंबर और ट्रांसफर किये गए रकम की बैंक एकांउट का डिटेल खंगालते हुए असम के बरपेटा जिले के बागबहोर थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी आरोपित जहुरूल इस्लाम 23 वर्ष तक पहुंची। जांच में पुलिस को पता
3
चला कि पीड़ित के खाते से आरोपित जहरूल के खाते में 50,000,अस्म के एक अन्य बैंक के खाते में 85 हजार और 1 लाख रूपये ट्रांसफर किया गया था। आरोपित जहरूल इस्लाम तक पहुंचने के लिए जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम उस पर लगातार निगरानी रखी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि वह तमिलनाडु के चेन्नई में डेरा जमाया हुआ है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस की टीम ने छापामार कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसएसपी सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  ‘‘ठगी के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार किया गया है। म्यूल एकाउंट पर पुलिस की पैनी नजर टिकी हुई है। इस तरह का मामला सामने आने पर दोषियों के विरूद्व सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’
शशि मोहन सिंह,एसएसपी,जशपुर।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Admin

Related Posts

कुनकुरी मे फिर बदले गए नगर पंचायत के सीएमओ, ढाई साल मे हुई तीसरी पोस्टिंग

April 18, 2026

द ब्लेज विशेष शहर में खुलेगें पांच नए सरकारी राशन दुकान,शहरवासियों की सुविधा के लिए नगर सरकार ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव……….जानिये आपकों किस दुकान से मिलेगी राशन?

April 11, 2026

क्योंकि यमराज चेतावनी देकर नहीं आतें,इसलिए आप भी हो जाएं सावधान और नए साल में डाल लिजिये ये आदतें अन्यथा,सावधानी हटी और दुर्घटना………………

January 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068219
Views Today : 92
Views Last 7 days : 1064
Views Last 30 days : 4165
Total views : 89175
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.