कोंडागांव में 1 नवंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 472 हितग्राहियों को नए घरों की चाबियां सौंपी गईं। यह गृह प्रवेश कार्यक्रम जनपद पंचायत कोंडागांव की ग्राम पंचायत चिकलपुटी और सोनाबाल में आयोजित किया गया।
.
लाभार्थियों ने बताया कि वे पहले खपरैल के घरों में रहते थे, जिससे बरसात के मौसम में काफी दिक्कतें होती थीं। अब पक्का मकान मिलने से उन्हें सुविधा हुई है। इसके लिए हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कोंडागांव ब्लॉक में कुल 1176 आवासों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें से 472 का गृह प्रवेश आज संपन्न हुआ। शेष आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आगामी 7 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।


यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव और राज्य उत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया। इसमें जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जनपद सीईओ उत्तम, सहायक परियोजना अधिकारी महापात्र सहित कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र और अन्य ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।
<
