Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन, कलेक्टर-विधायक ने भी सुनी लोगों की समस्याएं
Breaking News

सुशासन तिहार शिविर में 2 दिन में 728 आवेदन:पीएम-आवास से राशन कार्ड तक में नाम जुड़वाने आवेदन, कलेक्टर-विधायक ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

By adminMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2026 05 08 at 84544 pm 1 1778268340
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2026 05 08 at 84544 pm 1 1778268340
भिलाई नगर पालिक निगम के मुख्य कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार 2026 के तहत शिविर लगाया गया। शुक्रवार को आयोजित इस शिविर में जोन-1 नेहरू नगर इलाके के अलग-अलग वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से जुड़े आवेदन जमा किए। दो दिन लगे शिविर में ही केवल एक जोन में ही 728 आवेदन लोगों ने दिए हैं। शिविर में लोगों को एक ही जगह पर कई सरकारी योजनाओं और विभागों की जानकारी दी गई। साथ ही आवेदन लेने और मौके पर ही प्रक्रिया शुरू करने के लिए अलग-अलग विभागों के काउंटर लगाए गए थे। लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, वन एवं जलवायु विभाग, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, उज्ज्वला योजना और संपत्तिकर से जुड़े आवेदन दिए। मांग से जुड़े हुए हैं 472 आवेदन निगम प्रशासन के मुताबिक, 4 और 8 मई को आयोजित शिविर में अब तक कुल 728 आवेदन मिले हैं। इनमें 472 आवेदन मांग से जुड़े हैं, जबकि 256 आवेदन शिकायतों के हैं। लोगों ने सड़क, सफाई, पानी, कर, दस्तावेज और सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विधायक और कलेक्टर पहुंचे शिविर शुक्रवार को आयोजित शिविर में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, कलेक्टर अभिजीत सिंह और निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय भी पहुंचे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अलग-अलग काउंटरों का जायजा लिया और वहां मौजूद नागरिकों से बातचीत भी की। शिविर में निगम के कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। घर बैठे मिलेगा लाभ सुसाशन तिहार के अंतर्गत लोगों को घर बैठे कई तरह के दस्तावेज मिलेंगे। इसके लिए प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सुसाशन तिहार में लोगों से उनकी समस्याओं को लेकर भी आवेदन मंगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को विधायक रिकेश और कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनीं और आवेदन लेकर प्रक्रिया शुरू की। कई लोगों को मौके पर ही जरूरी जानकारी और दस्तावेज से संबंधित मदद भी दी गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कार की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत:बालोद में उछलकर दूर फेंकाए,दो लोगों के हाथ-पैर कटकर अलग हुए; शव बुरी तरह क्षत-विक्षत

May 9, 2026

छत्तीसगढ़ में 2 दिन 60KM की रफ्तार से चलेगी हवा:यूपी में बने सिस्टम से बदला मौसम, गरज-चमक होगी, बिजली गिरने का भी खतरा

May 9, 2026

छत्तीसगढ़ में सस्ते बिल्डिंग मटेरियल देने के बहाने 24 चोरियां:महासमुंद-दुर्ग समेत 4 जिलों से 32 लाख के गहने चुराए, ज्वेलरी कारोबारियों को बेचता था

May 9, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069821
Views Today : 24
Views Last 7 days : 308
Views Last 30 days : 3569
Total views : 90867
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.