कवर्धा| ग्राम मजगांव के पास नदी पर पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के चलते मुख्य मार्ग को डायवर्ट किया गया है। पुलिया निर्माण की रफ्तार धीमी है। डायवर्ट मार्ग कच्चा होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। इस मार्ग से आसपास के गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं, लेकिन निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है।
<
