Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Villagers from 4 panchayats blocked the road for 5 hours. | 4 पंचायतों के ग्रामीणों ने 5 घंटे तक सड़क-जाम किया: कोरबा में जर्जर सड़क और भारी वाहनों पर प्रतिबंध की मांग पर प्रदर्शन – Korba News
Breaking News

Villagers from 4 panchayats blocked the road for 5 hours. | 4 पंचायतों के ग्रामीणों ने 5 घंटे तक सड़क-जाम किया: कोरबा में जर्जर सड़क और भारी वाहनों पर प्रतिबंध की मांग पर प्रदर्शन – Korba News

By adminOctober 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
71e6d7fc 7407 4576 a793 2e2047de989b 1761910757975
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


कोरबा में शुक्रवार को चार ग्राम पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने कपूरा बाईपास मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन क्षेत्र की जर्जर सड़कों और लगातार हो रहे हादसों से परेशान होकर किया गया। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत और भारी वाहनों के आवागमन पर प

.

लगभग पांच घंटे चले इस चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हुई। ग्राम पंचायत लखनपुर, सुतर्रा, विजयपुर और ढेलवाडीह के ग्रामीण जनपद सदस्य के साथ एकजुट हुए। उन्होंने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है और भारी वाहनों की आवाजाही से यह और बिगड़ती जा रही है।

989b30e5 e0cb 49e2 b0c6 4eafde7fd5a4 1761910757960

सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों की नाराजगी

ग्रामीणों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। एक ग्रामीण महिला ने बताया कि सड़क पर धूल और मिट्टी से राहत के लिए प्रतिदिन दो बार पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए। साथ ही भारी वाहनों के आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी उठाई गई।

3fdccfb7 494e 48d7 b93f 6a218941d1fb 1761910757981

प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

ग्रामवासी यदुनंदन जायसवाल ने जानकारी दी कि सूतर्रा से सिंघाली तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में ग्रामीणों ने कई बार ज्ञापन सौंपे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जायसवाल ने हाल ही में सड़क की खराब हालत के कारण एक ग्रामीण की मौत का भी जिक्र किया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

b2503d48 9468 49cf 81a7 5865cf1b58b3 1761910757970

प्रशासन की हस्तक्षेप से खत्म हुआ पांच घंटे लंबा चक्काजाम

चक्काजाम की सूचना मिलने पर कटघोरा पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पोड़ी उपरोड़ा के तहसीलदार सुमन मानिकपुरी ने ग्रामीणों से बातचीत की और बताया कि सूतर्रा मार्ग पर भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने विभाग की ओर से जल्द ही सड़क मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद लगभग पांच घंटे चला यह चक्काजाम समाप्त हो गया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग:तीन दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, चौथे फ्लोर में शॉर्ट सर्किट की आशंका; फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

May 6, 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण,5 आरोपी गिरफ्तार:हाथ-मुंह बांधकर कार में डालकर ले जा रहे थे, चेकिंग में पकड़ाए; सीएम ने फोन पर जाना हालचाल

May 6, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069687
Views Today : 40
Views Last 7 days : 594
Views Last 30 days : 3833
Total views : 90731
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.