बीजापुर के इंदुपारा (कुप्पागुड़ा) गांव में सीआरपीएफ जवानों की तत्परता से सांप के डसने से पीड़ित एक ग्रामीण की जान बच गई। सोमवार (6 अक्टूबर) को एक जहरीले सांप ने ग्रामीण को काट लिया था।
.
सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित को तुरंत अपने कैंप ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

तुरंत इलाज मिलने से बची जान
कैंप में बटालियन के डॉक्टर डॉ. शमी अहमद शेख ने तत्काल इलाज शुरू किया, जिससे मरीज की हालत स्थिर हो गई। इसके बाद जवानों ने उसे ट्रैक्टर से मुतवेंडी तक पहुंचाया।
वहां से एम्बुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब पीड़ित खतरे से बाहर है।
स्थानीय ग्रामीणों ने सीआरपीएफ जवानों की इस मानवीय मदद की सराहना की है। बटालियन के अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई जवानों की ‘जनसेवा और मानवीय कर्तव्य’ के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


<
