![]()
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक बेटे ने फावडे़ से मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। इसके बाद पिता को भी मारने दौड़ाया, लेकिन वह भाग कर अपनी जान बचा लिया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रैरूमाखुर्द चौकी का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रैरूमाखुर्द का रहने वाला गणपत दास महंत 60 साल गांव के शिवा पेट्रोल पंप के सामने किराना दुकान का संचालन करता है। उसकी एक बेटी और दो बेटा है। जिसमें आर्यन दास महंत 20 साल सबसे छोटा बेटा है। जो हमेशा अपने घर में इस बात से नाराज रहता था कि उसे परिवार में कम महत्व दिया जाता है। शुक्रवार को गणपत, उसकी पत्नी फुलबाई महंत 55 साल और आर्यन दुकान में सोए थे। शनिवार की सुबह आर्यन शौच से लौटने के बाद अपनी मां फुलबाई को उसे कम महत्व देने के बात को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद दुकान से बाहर खींचकर जमीन पर गिरा दिया और घर में रखे फावड़े से उसके गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पिता ने भाग कर बचाई अपनी जान
इसके बाद आर्यन अपने पिता गणपत को भी मारने के लिए दौड़ाने लग, लेकिन उसने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और शनिवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी आर्यन दास महन्त को हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ऐसे मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी
SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि गुस्से में किया गया अपराध जीवनभर का पछतावा बन जाता है। कानून ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करता है। पुलिस आरोपी को सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेगी। मां के हत्या के मामले में आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
<
