Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Vijayadashami. A 65-foot-tall effigy of Ravana was burned. To commemorate the centenary of the Sangh, leaders of various communities were honored. | विजयादशमी . 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया, संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न समाज के प्रमुखों का सम्मान – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Vijayadashami. A 65-foot-tall effigy of Ravana was burned. To commemorate the centenary of the Sangh, leaders of various communities were honored. | विजयादशमी . 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया, संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न समाज के प्रमुखों का सम्मान – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
app 175948113768df8d31a0ca1 1002818188
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



app 175948113768df8d31a0ca1 1002818188

.

बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व नगर में परंपरागत उत्साह और आस्था के साथ मनाया गया। समाजसेवी संस्था सागर मोती फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भारी जनसमूह की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आरके पटेल, आरएसएस के पूर्व जिला संघचालक सुभाष जायसवाल, जिला पंचायत सभापति बद्री यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष शीला जायसवाल सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम दरबार की जीवंत झांकी और मां दुर्गा व शस्त्र पूजन से हुई। परमशांति धाम पेंड्रारोड के महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मानंद गिरी महाराज ने पूजन कर आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया। इसके बाद भजन संध्या, धार्मिक प्रवचन और भव्य आतिशबाजी के बीच 65 फीट ऊंचे रावण पुतले का दहन किया, जिसने असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। इस दौरान संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर सामाजिक समरसता का अनूठा संदेश भी दिया। विभिन्न समाजों के 25 से अधिक प्रमुख प्रतिनिधियों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित कर एक मंच पर एकजुट किया।

इस पहल को समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संजोने की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। मुख्य अतिथि स्वामी परमात्मानंद गिरी ने कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले को जलाने का पर्व नहीं, बल्कि हमें अपने भीतर बसे अहंकार, लोभ और क्रोध जैसे रावण का भी दहन करना चाहिए। उन्होंने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर कहा कि इसका उद्देश्य किसी संप्रदाय विशेष का वर्चस्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा करना है। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के एसपी निगम ने किया। कार्यक्रम का संचालन गायत्री परिवार के एसपी निगम ने किया।

इस दौरान स्थानीय सुभाष केसरी, विमलेश सिन्हा, रमाशंकर दुबे, अजय केशरी, अजय गुप्ता नप, सृष्टि नारायण सिंह, प्रमोद कश्यप, महेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुकेश जायसवाल, राजेश सोनी, सुमित गुप्ता, विजय रावत, विकास गुप्ता, अर्जुन दास, अनूप कश्यप, अशोक कश्यप, अंकित गुप्ता, बहादुर सिंह, मोहन ठाकुर, रामाशीष मेहता, पंकज गुप्ता, निशांत गुप्ता, आशीष गुप्ता, आकाश कश्यप, अजय पाठक, रघुनंदन रवि, कल्याण मंडल, दीपक बैद, रामध्यान गुप्ता, विपुल सिंह आदि उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिल्हा-बलौदाबाजार रोड पर बरसाईं ईंटें, एक ट्रक मकान में घुसा, तीन के टूटे शीशे, कई घायल

April 21, 2026

छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक लू चलने की चेतावनी, कुछ जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका

April 21, 2026

डोंगरगांव के छत्तीसगढ़ फार्म में लगी आग:फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068256
Views Today : 5
Views Last 7 days : 1045
Views Last 30 days : 4087
Total views : 89216
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.