Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Video of beating of businessman who accused DSP | DSP पर आरोप लगाने वाले कारोबारी के पिटाई का वीडियो: लात-घूंसों से पिटाई के बाद कपड़े उतारे; टंडन के खिलाफ रायपुर-सक्ति में 18 लाख फ्रॉड का आरोप – Chhattisgarh News
Breaking News

Video of beating of businessman who accused DSP | DSP पर आरोप लगाने वाले कारोबारी के पिटाई का वीडियो: लात-घूंसों से पिटाई के बाद कपड़े उतारे; टंडन के खिलाफ रायपुर-सक्ति में 18 लाख फ्रॉड का आरोप – Chhattisgarh News

By adminDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2025 12 15t133812348 1765786012
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2025 12 15t133812348 1765786012

दंतेवाड़ा पदस्थ DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन के होटल वेलकम श्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ उनकी जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। सिर्फ पिटाई ही नहीं, उनके बदन से सारे

.

जानकारी के मुताबिक ये वीडियो कुछ साल पुराना है और लेन-देन के मामले से जुड़ा हुआ। बकाया रकम नहीं चुकाने को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद कुछ लोगों ने टंडन की पिटाई कर दी थी। टंडन की मुश्किलें भी लगातार बढ़ रही हैं।

हाल ही में कोर्ट कोरबा के एक मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी हुआ है। इसके अलावा सक्ति के एक व्यापारी ने भी 15 लाख ठगी का आरोप उन पर लगाया है। रायपुर में भी साल 2018 में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है।

पीड़ितों का कहना है कि खुद को शासन-प्रशासन और बड़े नेताओं का करीबी बताकर लोगों टंडन ने उन्हें झांसे में लिया था। इसके बाद कोयला व्यवसाय, सरकारी नौकरी की परीक्षा और कोल ट्रांसपोर्ट का ठेका दिलाने के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी के आरोप उन पर लगाए हैं।

सक्ती के कारोबारी से 15 लाख की ठगी का आरोप

सक्ती जिले के वार्ड नंबर-6 गुरुद्वारा वार्ड निवासी कोयला कारोबारी किशन शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उनका आरोप है कि मार्च 2022 में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने कोयले का बड़ा टेंडर दिलाने का झांसा देकर उनसे 15 लाख रुपए ले लिए।

गारंटी के तौर पर टंडन ने एचडीएफसी बैंक का 4 लाख का चेक (क्रमांक 009268) और एक ब्लैंक चेक (क्रमांक 000013) दिया था। बाद में बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि आरोपी का खाता सालों पहले ही बंद हो चुका है।

पीड़ित ने इसे साफ तौर पर धोखाधड़ी बताते हुए BNS की धारा 318 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

व्यापमं परीक्षा पेपर देने के नाम पर भी ठगी

दीपक टंडन पर पहले भी ठगी का मामला दर्ज हो चुका है। वर्ष 2018 में बीरगांव निवासी जितेंद्र देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि टंडन ने व्यापमं द्वारा आयोजित राजस्व निरीक्षक (नगर निगम) परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा किया था।

प्रति अभ्यर्थी 3 लाख रुपए लेने की बात कही गई थी। पैसे और दस्तावेज लेने के बाद न तो प्रश्न पत्र मिला और न ही आरोपी तय स्थान पर पहुंचा। इस मामले में थाना सिविल लाइन रायपुर में टंडन के खिलाफ अपराध दर्ज है।

कोरबा-दीपका थाने में दर्ज है धोखाधड़ी का केस

टंडन के खिलाफ कोरबा जिले के दीपका थाना में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। यहां एसईसीएल दीपका की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कारोबारी महेंद्र सिंह ने वर्ष 2015-16 के बीच 27 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है।

पीड़ित के अनुसार, कोल ट्रांसपोर्ट का बड़ा काम दिलाने के नाम पर किश्तों में रकम ली गई, लेकिन न तो काम मिला और न ही पैसे लौटाए गए। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं होने पर टंडन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया जा चुका है।

दुर्ग के कांग्रेस नेता के पुत्र से ठगी की भी चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, दुर्ग जिले में एक कांग्रेस के बड़े नेता के पुत्र के साथ भी ठगी की बात सामने आ रही है। हालांकि इस मामले में अभी तक औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पीड़ित पक्ष के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074965
Views Today : 45
Views Last 7 days : 2691
Views Last 30 days : 9111
Total views : 103053
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.