Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद
Breaking News

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

By adminJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
50 1 1782105722
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



50 1 1782105722
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते युवक की सरेआम हत्या कर दी गई। युवक पर पिता ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया, कोई चाकू से वार किया, तो किसी ने लाठी और ईंट से वार किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस हमले युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के अस्पताल में एडमिट किया गया है। वारदात के बाद नाराज लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर जमकर तोडफोड़ की। मामले में 2 मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि विवाद की वजह बनी इंस्टाग्राम स्टोरी क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हत्या की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- पढ़िए हत्या की सिलसिलेवार पूरी कहानी…. जानकारी के अनुसार, रवि यादव (22) रामसागर पारा का निवासी था और डीजे ऑपरेटर के रूप में काम करता था। वहीं, महेंद्र गंगवानी फेरी लगाकर अपना व्यापार करता हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले रवि और महेंद्र से इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहा। कल देर रात रवि किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था, जब वह रामसागर पारा पहुंचा तो उसे महेंद्र मिल गया। दोनों में दोबारा विवाद हो गया। जो कि हिंसक रूप ले लिया। महेंद्र ने अपने नाबालिग बेटे और दोस्तों के साथ मिलकर रवि को जमकर पीटा। आरोपियों ने सिर पर डंडे से किया हमला आरोपियों के हाथों में चाकू, ईंट और मोटे डंडे थे। उन्होंने रवि के सिर और शरीर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान अवस्था में मौके पर ही गिर पड़ा। ब्लीडिंग होने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर लोगों की लगी भीड़ बीच-बचाव करने पहुंचे रवि के एक दोस्त पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने इस पूरे वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी अरेस्ट इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, रवि के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और 7 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। ………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाई, LIVE-VIDEO: साड़ी के फंदे से झूली, डेढ़ घंटे की रिकॉर्डिंग मिली, रील बनाते समय हादसे की आशंका छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली है। फंदे पर लटकने से लेकर मौत तक मोबाइल में लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। जब उसकी सास घर आई, तब इसका पता चला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में लोहाणा महापरिषद जोन-13 की बैठक:नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

June 22, 2026

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074968
Views Today : 48
Views Last 7 days : 2694
Views Last 30 days : 9114
Total views : 103056
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.