Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना
Breaking News

ओडिशा के चेन स्नैचिंग गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार:बिलासपुर में किराए पर मकान लेकर करते थे रेकी, महिलाओं को बनाते थे निशाना

By adminJune 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
36 1782100199
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



36 1782100199
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने वाले इंटर-स्टेट गिरोह के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं। उन्होंने पहले शहर में किराए का मकान लिया और रेकी करने के बाद सुबह के समय अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर वारदातों को अंजाम दिया। गिरोह के 3 सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में पिछले कुछ दिनों से एक बाइकर्स गैंग सक्रिय था, जो सुबह के समय अकेली महिलाओं को देखकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा था। गिरोह ने एक के बाद एक तीन वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं था। आरोपी अलग-अलग राज्यों में जाकर स्थानीय सहयोगियों की मदद से ठहरते थे। वहां भी महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट करते थे। CCTV फुटेज से मिला सुराग, 6 आरोपी गिरफ्तार वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे दर्जनों CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक बिना नंबर की संदिग्ध स्कूटी दिखाई दी। इसी बीच सिरगिट्टी क्षेत्र में एक महिला से मारपीट कर चेन लूटने की घटना भी सामने आई। इससे पहले तोरवा क्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात हुई थी। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों की गतिविधियों का मिलान करने पर पुलिस को एक ही गिरोह के सक्रिय होने की पुष्टि मिली। जांच में मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रेकी कर वारदात को अंजाम देता था गिरोह जांच में पता चला कि गिरोह खासकर रूप से उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो सुबह टहलने निकलती थीं, घर के बाहर सफाई करती थीं या अकेली रहती थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का तरीका बेहद सुनियोजित था। वे पहले इलाके की रेकी करते, फिर महिलाओं की दिनचर्या और आवाजाही पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही बिना नंबर की स्कूटी से पहुंचकर झपट्टा मारते और कुछ ही सेकंड में फरार हो जाते थे। स्थानीय युवक बना गिरोह का मददगार जांच के दौरान पुलिस गणेश नगर, सिरगिट्टी निवासी नवीन साहू तक पहुंची। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने ओडिशा निवासी साथियों को बिलासपुर बुलाया था। वह आरोपियों को अपने घर में ठहराने के साथ स्थानीय स्तर पर उनकी मदद भी कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम शहर में तीन वारदात, संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी गईं पूछताछ में आरोपियों ने तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुई तीन वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मामले में लूट और चेन स्नैचिंग के अलावा संगठित अपराध तथा आपराधिक षड्यंत्र की धाराएं भी जोड़ी हैं। इससे आरोपियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की सफेद स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

पुरानी रंजिश में युवक को सरेआम मार डाला,LIVE VIDEO:पिता और नाबालिग बेटे ने साथियों संग मिलकर चाकू-लाठी से पीटा;इंस्टाग्राम स्टोरी पर हुआ था विवाद

June 22, 2026

रायपुर में मिली युवक की सिर कुचली लाश…VIDEO:WRS कॉलोनी के मैदान में स्थानीय लोगों ने देखा शव, हाथ के गोदने से मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

June 22, 2026

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074964
Views Today : 44
Views Last 7 days : 2690
Views Last 30 days : 9110
Total views : 103052
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.