Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » UPSC 2026 प्रीलिम्स: फेस स्कैन के बाद मिलेगी एंट्री:रायपुर में 22 केंद्रों में साढ़े 8 हजार कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम, जरूरी गाइडलाइन पढ़ें
Breaking News

UPSC 2026 प्रीलिम्स: फेस स्कैन के बाद मिलेगी एंट्री:रायपुर में 22 केंद्रों में साढ़े 8 हजार कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम, जरूरी गाइडलाइन पढ़ें

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chatgpt image may 23 2026 042528 pm 1779533885
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



chatgpt image may 23 2026 042528 pm 1779533885
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा कल यानि 24 मई को होगी। छत्तीसगढ़ में रायपुर और बिलासपुर में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। रायपुर जिले में करीब साढ़े 8 हजार कैंडिडेट्स प्रीलिम्स एग्जाम देंगे, इसके लिए 22 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इस बार परीक्षा में पहली बार फेस ऑथेंटिकेशन सिस्टम लागू किया गया है। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर में एंट्री से पहले फेस ऑथेंटिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा। यानि कैंडिडेट्स जब सेंटर पहुंचेंगे तो उनका फेस स्कैन किया जाएगा। वेरिफाइड होने के बाद उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा। आधे घंटे पहले एग्जाम सेंटर पहुंचे परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र का मेन गेट बंद कर दिया जाएगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधा घंटा पहले सेंटर पहुंचने की अपील की है। तय समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं मिलेगी। रायपुर में साढ़ें 8 हजार कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम रायपुर जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में कुल 8 हजार 449 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कलेक्टर ने एग्जाम सेंटर के 500 मीटर दायरे में ध्वनि प्रदूषण और किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के निर्देश दिए हैं। गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय से किया जाएगा और परीक्षा के दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार निगरानी रखेगी। रायपुर कलेक्टर ने ली बैठक परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बहुत सख्त रखी गई है। सभी सेंटर्स में एंट्री के दौरान मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि, इससे फर्जी अभ्यर्थियों और गड़बड़ी की संभावनाओं पर रोक लगेगी। परीक्षा गाइडलाइन की सख्ती से पालन के लिए रायपुर कलेक्टर ने बैठक ली, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्रिंक एंड ड्राइव में दोबारा पकड़े जाने पर मिली सजा

May 23, 2026

राजनांदगांव में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार:आदतन अपराधी है आरोपी,पुलिस बोली- असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी

May 23, 2026

राजनांदगांव के बागरेकसा केंद्र में 52.57 लाख का धान घोटाला:डिजिटल हेराफेरी से 1696 क्विंटल धान गायब, समिति प्रबंधक,ऑपरेटर और अन्य पर FIR

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071697
Views Today : 218
Views Last 7 days : 2255
Views Last 30 days : 4826
Total views : 94160
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.