Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव के बागरेकसा केंद्र में 52.57 लाख का धान घोटाला:डिजिटल हेराफेरी से 1696 क्विंटल धान गायब, समिति प्रबंधक,ऑपरेटर और अन्य पर FIR
Breaking News

राजनांदगांव के बागरेकसा केंद्र में 52.57 लाख का धान घोटाला:डिजिटल हेराफेरी से 1696 क्विंटल धान गायब, समिति प्रबंधक,ऑपरेटर और अन्य पर FIR

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
b87d523d ab49 4af2 8efe 74b0d4e09988 1779534065042
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



b87d523d ab49 4af2 8efe 74b0d4e09988 1779534065042
राजनांदगांव जिले में शासकीय धान खरीदी से जुड़ा बड़ा डिजिटल फर्जीवाड़ा सामने आया है। डोंगरगढ़ विकासखंड की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बागरेकसा में 52 लाख 57 हजार 786 रुपये मूल्य के 1696.06 क्विंटल धान के गबन का खुलासा हुआ है। यह मामला कलेक्ट रजितेंद्र यादव के निर्देश पर अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा किए गए अचानक निरीक्षण में सामने आया। जांच दल ने केंद्र का विस्तृत भौतिक सत्यापन और रिकॉर्ड मिलान किया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। रिकॉर्ड में था धान, केंद्र में नहीं मिला एक किलो भी जांच में पता चला कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केंद्र में 65,627.60 क्विंटल धान खरीदा गया था। रिकॉर्ड के अनुसार: इस हिसाब से केंद्र में 1696.06 क्विंटल धान शेष होना चाहिए था, लेकिन भौतिक सत्यापन में परिसर में एक किलो धान भी नहीं मिला। समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर आरोप जांच में समिति प्रबंधक नीलकंठ साहू और डाटा एंट्री ऑपरेटर ओम कुमार यादव की भूमिका संदिग्ध पाई गई। दोनों ने धान गायब होने का कारण “सूखत” (सुखाने के दौरान वजन में कमी) बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि मिलर्स को धान भेजते समय रैंडम वजन नहीं किया गया था। ऐसे हुआ डिजिटल फर्जीवाड़ा जांच टीम ने धर्मकांटा से मिले वास्तविक वजन पत्रकों का मिलान कंप्यूटर रिकॉर्ड से किया। इसमें पता चला कि वास्तविक वजन छिपाकर कंप्यूटर मॉड्यूल में फर्जी आंकड़े दर्ज किए गए थे। आरोपियों ने हर गाड़ी में प्रति बोरा 2 किलो धान कम दिखाने का पैटर्न बना रखा था। फर्जी कटौती का तरीका जावक पर्चियों से खुला पूरा खेल संग्रहण केंद्रों को भेजे गए धान की जावक पर्चियों का मिलान करने पर वजन पूरी तरह सही मिला। इससे साफ हो गया कि केवल राइस मिलर्स को भेजे गए धान के रिकॉर्ड में ही हेराफेरी की गई थी। जांच में सामने आया कि प्रति बोरा 2 किलो की काल्पनिक कमी दिखाकर लाखों रुपये का धान कागजों में गायब कर दिया गया। होगी कड़ी कार्रवाई प्रशासन ने इस मामले को गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी और शासकीय संपत्ति के गबन का मामला माना है। दोषी समिति प्रबंधक नीलकंठ साहू, ऑपरेटर ओम कुमार यादव और अन्य संलिप्त कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा, 6 पर FIR:मालिक ने दोस्तों संग कपड़े उतरवाकर चोरी के शक में की पिटाई

May 23, 2026

रायपुर में महिलाओं को मिली निःशुल्क सिलाई मशीनें:स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा, जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराई मशीने

May 23, 2026

शादीशुदा बॉयफ्रेंड पर लिव-इन पार्टनर का हमला,VIDEO:बिलासपुर के सकरी थाने में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, समझौते के बाद अलग रहने पर बनी सहमति

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071699
Views Today : 229
Views Last 7 days : 2266
Views Last 30 days : 4837
Total views : 94171
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.