Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » राजनांदगांव में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार:आदतन अपराधी है आरोपी,पुलिस बोली- असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी
Breaking News

राजनांदगांव में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार:आदतन अपराधी है आरोपी,पुलिस बोली- असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी

By adminMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
96dd9f29 67b9 4425 a157 99f5553a1970 1779535437669
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



96dd9f29 67b9 4425 a157 99f5553a1970 1779535437669
राजनांदगांव जिले में बसंतपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बसंतपुर पुलिस को सूचना मिली कि कौरिनभांठा इलाके में एक युवक हाथ में धारदार लोहे का चाकू लेकर आम जनता को डरा-धमका रहा है। धारदार चाकू बरामद सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आतंक फैलाने में इस्तेमाल किया जा रहा लोहे का धारदार चाकू भी बरामद कर जब्त कर लिया। आदतन अपराधी है आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नेतराम यादव उर्फ खतम (23), निवासी कौरिनभांठा, थाना बसंतपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, नेतराम आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ बसंतपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत पहले से ही दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन धाराओं के तहत कार्रवाई दर्ज मामलों में अपराध क्रमांक 184/25 (धारा 296, 115(2), 351(2) BNS) और अपराध क्रमांक 307/25 (धारा 296, 351(2), 190(2) BNS) शामिल हैं। वर्तमान में, पुलिस ने नेतराम यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 242/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट जारी होने पर उसे जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और गुंडा बदमाशों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रोजगार मेले में 257 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी:पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित, रेलवे, पोस्टल और बैंकिंग समेत कई विभागों में नियुक्ति

May 23, 2026

ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर पीटा, 6 पर FIR:मालिक ने दोस्तों संग कपड़े उतरवाकर चोरी के शक में की पिटाई

May 23, 2026

रायपुर में महिलाओं को मिली निःशुल्क सिलाई मशीनें:स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा, जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराई मशीने

May 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071701
Views Today : 238
Views Last 7 days : 2275
Views Last 30 days : 4846
Total views : 94180
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.