Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Uproar over death of former tribal president, funeral held two days later | पूर्व आदिवासी अध्यक्ष की मौत पर हंगामा,दो-दिन बाद अंतिम संस्कार: दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर NH-30 पर चक्काजाम, जेल प्रशासन पर लगाए आरोप – Kanker News
Breaking News

Uproar over death of former tribal president, funeral held two days later | पूर्व आदिवासी अध्यक्ष की मौत पर हंगामा,दो-दिन बाद अंतिम संस्कार: दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर NH-30 पर चक्काजाम, जेल प्रशासन पर लगाए आरोप – Kanker News

By adminDecember 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
59538238 46ba 4910 bbac 4db4ddf6defe 1765020147
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष और जनपद पंचायत चारामा के पूर्व अध्यक्ष जीवन ठाकुर का अंतिम संस्कार दो दिन बाद 6 दिसंबर को उनके गृह ग्राम मायना में किया गया। इसके पहले, जीवन ठाकुर की रायपुर सेंट्रल जेल में तबीयत बि

.

4 दिसंबर गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे उनकी मौत हो गई थी। इस पर परिजनों, आदिवासी समाज और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष की मौत को संदिग्ध बताते हुए जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

whatsapp image 2025 12 06 at 40844 pm 1765020180

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर आदिवासी समाज में आक्रोश

जीवन ठाकुर की रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्र में आदिवासी समाज में आक्रोश फैल गया। इस मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 5 दिसंबर को चारामा थाना के सामने नेशनल हाईवे-30 पर समाज ने करीब छह घंटे तक चक्काजाम किया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

इस चक्काजाम के कारण नेशनल हाईवे-30 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बढ़ती ठंड के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अलाव जलाकर और भोजन-पानी की व्यवस्था कर देर रात तक धरना जारी रखा। प्रशासन की समझाइश के बाद रात 11 बजे जाम समाप्त हुआ और लगभग 1 बजे यातायात बहाल हो सका।

2f6b00e8 6539 4ab8 b58f c7806f06ce06 1764999106507
68501373 a86c 4637 81ce d4b4cab7c7e7 1764999045824
0ef6158f 571a 4679 b6bc 08b2afa421cd 1764999037131

कांकेर से रायपुर जेल किया था शिफ्ट

बतादें कि घटना वाले दिन से दो दिन पहले उन्हें कांकेर जिला जेल से रायपुर केंद्रीय जेल भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि जीवन ठाकुर को रायपुर सेंट्रल जेल बिना किसी पूर्व सूचना के भेजा गया। उनकी तबीयत बिगड़ने और मौत की जानकारी भी देर से दी गई। समाज ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

मामला तब बिगड़ा जब 2 दिसंबर को उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के रायपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। परिवार का कहना है कि न तो स्थानांतरण की जानकारी दी गई, न तबीयत बिगड़ने की और न ही अस्पताल में भर्ती कराए जाने की।

वायरलेस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 दिसंबर की सुबह 4:20 बजे उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया, जहां सुबह 7:45 बजे उनकी मौत हो गई। परिवार को इस बारे में शाम लगभग 5 बजे सूचना मिल पाई।

समाज ने की मजिस्ट्रियल जांच की मांग

परिजनों और समाज की मुख्य मांगें हैं कि पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो, मेडिकल रिकॉर्ड और पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए, पोस्टमार्टम परिवार की उपस्थिति में हो और परिवार को क्षतिपूर्ति दी जाए। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों में दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

करोड़ों के जमीन की फर्जी रजिस्ट्री,FIR दर्ज कराने के निर्देश:24 डिसमिल का सौदा कर कराई थी 3.17 एकड़ की रजिस्ट्री, 6 के खिलाफ शिकायत

June 16, 2026

बिलासपुर में कबाड़ माफिया के ठिकाने पर रेड:83 क्विंटल से अधिक 14.25 लाख की कबाड़ बरामद, रेलवे-लाइन के पार्ट्स भी मिले, 7 तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

कबीरधाम एसपी की आउटर इलाकों में रेड:संवेदनशील इलाकों में की गश्त, शराब पीने वालों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074332
Views Today : 850
Views Last 7 days : 5381
Views Last 30 days : 9707
Total views : 101907
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.